Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में आतंकी हमला, दो जवान शहीद; 2 मजदूरों ने भी गंवाई जान

हमले की सूचना मिलते ही सेना व अन्य सुरक्षाबल मौके पर पहुंचे और इलाके का घेराव किया। मौके से फरार आतंकियों को पकड़ने के लिए सेना के जवान सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। वहीं, हमले में घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
Gulmarg Terror Attack

Gulmarg Terror Attack: कश्मीर संभाग के बारामूला जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने गुरुवार को एलओसी के पास गश्त पर निकले एक सेना के वाहन पर हमला कर दिया।

इस हमले में सेना के दो जवानों शहीद हो गए, जबकि दो सैन्य कुलियों (पोर्टर) की भी मौत हो गई। हमले में तीन जवानों के घायल होने की भी खबर सामने आई है। इस आतंकी हमले को गुलमर्ग सब सेक्टर के ऊपरी क्षेत्र बूटा पथरी में अंजाम दिया गया।

हमले की सूचना मिलते ही सेना व अन्य सुरक्षाबल मौके पर पहुंचे और इलाके का घेराव किया। मौके से फरार आतंकियों को पकड़ने के लिए सेना के जवान सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। वहीं, हमले में घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

CM उमर अब्दुल्ला ने जताया दुख

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इस आतंकवादी हमले (Gulmarg Terror Attack) की निंदा करते हुए एक्स पर ट्वीट किया कि उत्तरी कश्मीर के बूटा पथरी इलाके में सेना की गाड़ियों पर किए गए हमले की खबर बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। हाल ही में कश्मीर में हुए हमलों की यह श्रृंखला गंभीर चिंता का विषय है। मैं इन हमलों की कड़े शब्दों में निंदा करता हूं और जान गंवाने वाले लोगों के प्रियजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। मैं यह भी प्रार्थना करता हूं कि घायल लोग पूरी तरह से और जल्दी ठीक हो जाएं।

गांदरबल में रविवार को हुआ था आतंकी हमला

अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार सुबह पुलवामा जिले के त्राल इलाके में आतंकियों ने गैर-स्थानीय मजदूरों को अपना निशाना बनाया था। आतंकवादियों ने उत्तर प्रदेश के एक मजदूर शुभम कुमार को गोली मारकर घायल कर दिया था।

शरद पवार को सुप्रीम कोर्ट से झटका, अजीत को मिला घड़ी का चुनाव चिन्ह

कश्मीर में गैर-स्थानीय मजदूरों पर पिछले एक हफ्ते में यह तीसरा हमला है। इससे पहले गांदरबल जिले में रविवार को एक निर्माण स्थल पर आतंकियों ने हमला कर दिया था। इस हमले में 6 गैर-स्थानीय मजदूर और 1 स्थानीय डॉक्टर की मौत हो गई थी।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा
JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही