Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

हरियाणा भाजपा को चुनाव प्रचार वीडियो में बच्चे को लेकर EC ने भेजा नोटिस

Haryana BJP Election Commission Notice: चुनाव आयोग ने भाजपा को हरियाणा में एक बच्चे को वीडियो में इस्तेमाल करने के लिए नोटिस जारी किया है। EC ने फरवरी में कहा था कि चुनाव से जुड़े किसी भी कार्य में बच्चों के इस्तेमाल करने की शून्य रिपोर्ट सुनश्चित करें।
Haryana BJP Election Commission Notice

Haryana BJP Election Commission Notice: चुनाव आयोग ने भाजपा को हरियाणा में एक बच्चे को वीडियो में इस्तेमाल करने के लिए नोटिस जारी किया है। EC ने फरवरी में कहा था कि चुनाव से जुड़े किसी भी कार्य में बच्चों के इस्तेमाल करने की शून्य रिपोर्ट सुनश्चित करें।

चुनाव आयोग के सूत्रों से पता चला कि भाजपा ने हरियाणा में अपने एक्स हैंडल से एक बच्चे का वीडियो शेयर किया था, जिसे चुनाव आयोग ने गंभीरता से लिया। वीडियो में चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करते देखा गया था, जिसके बाद चुनाव आयोग ने कहा था कि हरियाणा भाजपा गुरुवार शाम 6 बजे तक जवाब दे।

बाल श्रम से संबंधित सभी प्रासंगिक अधिनियमों और कानूनों का करें पालन

चुनाव आयोग के नियमों के तहत, जिला निर्वाचन अधिकारियों और रिटर्निंग अधिकारियों को बाल श्रम से संबंधित सभी प्रासंगिक अधिनियमों और कानूनों का अनुपालन सुनिश्चित करने की व्यक्तिगत जिम्मेदारी लेनी होगी।

ये भी पढ़ें- ममता बनर्जी के भड़काऊ बयान पर सीएम हिमंता बिस्वा सरमा का करारा जवाब

चुनाव आयोग ने कहा था, “उनके अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत चुनाव मशीनरी द्वारा इन प्रावधानों में किसी भी तरह का उल्लंघन किया गया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।”

1 अक्टूबर को होगा विधानसभा चुनाव

चुनाव आयोग के नियमों में कहा गया है कि किसी राजनीतिक नेता के निकट अपने माता-पिता या अभिभावक के साथ किसी बच्चे की उपस्थिति मात्र, जो राजनीतिक दल द्वारा किसी चुनाव प्रचार गतिविधि में शामिल नहीं है, तो उसे दिशानिर्देशों का उल्लंघन नहीं माना जाएगा।

हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल ने कहा है कि राज्य में 1 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कई टीमें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूट्यूब, इंस्टाग्राम, फेसबुक, व्हाट्सएप ग्रुप और एक्स पर कड़ी नजर बनाए हुई हैं।

ये भी पढ़ें- ‘UPSC को मेरी उम्मीदवारी को…’ HC में खेडकर ने जवाब किया दाखिल

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग