Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

CEC राजीव कुमार को दी गई Z कैटेगरी की सुरक्षा, जानिए वजह

CRPF | RAJIV KUMAR | LOSABHA ELECTION | Z SECURITY | SHRESHTH BHARAT

Lok Sabha Election 2024: केंद्र सरकार ने मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार को Z कैटेगरी की सुरक्षा दी गई है। केंद्र सरकार ने संभावित खतरों को देखते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार की सुरक्षा बढ़ाई है।

बता दें कि राजीव कुमार वीआईपी सुरक्षा में सशस्त्र कमांडो की तैनाती की जाएगी। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) को लगभग 40-45 कर्मियों की एक टुकड़ी उपलब्ध कराने का काम सौंपा है। केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने अपनी रिपोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) राजीव कुमार के लिए मजबूत सुरक्षा की सिफारिश की थी। देशभर में सशस्त्र कमांडो का दस्ता मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के साथ रहेगा। 

TMC के नेताओं ने जांच एजेंसियों के प्रमुखो को हटाने की मांग

सोमवार को चुनाव आयोग के दफ्तर के बाहर धरना देने के दौरान दिल्ली पुलिस द्वारा हिरासत में लिये थे। टीएमसी के नेताओं ने अपना प्रदर्शन मंगलवार की सुबह भी मंदिर मार्ग पुलिस थाने के सामने भी किया था। दस सदस्यीय टीएमसी प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को निर्वाचन आयोग की पूर्ण पीठ से मुलाकात की और मांग की कि प्रवर्तन निदेशालय, केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो, राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण और आयकर विभाग के प्रमुखों को बदला जाए। वे सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के इशारे पर काम कर रहे हैं।

TMC नेता करेंगे 24 घंटे धरना प्रदर्शन

टीएमसी नेताओं ने बाद में घोषणा की कि वे निर्वाचन आयोग कार्यालय के बाहर 24 घंटे के धरने पर बैठे हैं। प्रतिनिधिमंडल में राज्यसभा सांसद डेरेक ओ’ब्रायन, मोहम्मद नदीमुल हक, डोला सेन, साकेत गोखले, सागरिका घोष, विधायक विवेक गुप्ता, पूर्व सांसद अर्पिता घोष, शांतनु सेन और अबीर रंजन विश्वास और टीएमसी की पश्चिम बंगाल छात्र इकाई के उपाध्यक्ष सुदीप राहा शामिल थे।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा