Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

71 की उम्र में मशहूर शायर मुनव्वर राणा कह गए अलविदा

Uttar Pradesh, Nov 02 (ANI): Renowned poet Munawwar Rana reacting after an FIR filed against him, in Lucknow on Monday. (ANI Photo)

मां पर कई रचनाएं लिखने वाले मशहूर शायर मुनव्वर राणा का 71 साल की उम्र में  रविवार (14 जनवरी) देर रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह पिछले कई दिनों से लखनऊ के पीजीआई में भर्ती थे। उन्हें किडनी व हृदय रोग से संबंधित समस्या थी।

पिछले दो साल से किडनी खराब होने के कारण मुनव्वर राना की डायलिसिस चल रही थी। साथ में फेफड़ों की गंभीर बीमारी सीओपीडी से भी परेशान थे। 9 जनवरी को हालत खराब होने पर पीजीआई में एडमिट किया गया था जहां मंगलवार को उन्होंने आखिरी सांस ली। पीजीआई के नेफ्रोलॉजिस्ट डॉक्टर नारायण प्रसाद ने बताया कि लंबे समय से उन्हे किडनी की बीमारी थी। 9 जनवरी को जब एडमिट किया गया तो उन्हें सीओपीडी के साथ हार्ट की भी दिक्कत थी, जिसके चलते वेंटिलेटर पर रखा गया। सेहत में सुधार होने के बाद वेंटिलेटर से हटाया गया था लेकिन ज्यादा समय तक बिना वेंटिलेटर रह नहीं सके। दोबारा उन्हें वेंटिलेटर पर रखना पड़ा, जहां रविवार को उनका निधन हो गया।

राणा देश के लोकप्रिय शायरों में से एक थे, जो हिंदी और उर्दू दोनों में लिखते थे। मुनव्वर राणा को साहित्य अकादमी और माटी रतन सम्मान के अलावा कविता का कबीर सम्मान, अमीर खुसरो अवार्ड, गालिब अवार्ड भी मिला था। इसके अलावा उनकी दर्जन भर से ज्यादा पुस्तकें भी हैं। इनमें मां, गजल गांव, पीपल छांव, बदन सराय, नीम के फूल, सब उसके लिए, घर अकेला हो गया शामिल हैं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार