श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

CBI ने NEET UG पेपर लीक मामले के मुख्य आरोपी को दबोचा

NEET UG Paper Leak Case: CBI ने NEET UG पेपर लीक मामले में मंगलवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया। इन दोनों में से एक पेपर लीक मामले का मुख्य आरोपी बताया जा रहा है। मुख्य आरोपी ने झारखंड के हजारीबाग...
NEET UG Paper Leak Case

NEET UG Paper Leak Case: CBI ने NEET UG पेपर लीक मामले में मंगलवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया। इन दोनों में से एक पेपर लीक मामले का मुख्य आरोपी बताया जा रहा है। मुख्य आरोपी ने झारखंड के हजारीबाग में राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी के ट्रंक से कथित तौर पर पेपर चुराया था। इन आरोपियों को मिलाकर अब तक 14 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

एजेंसी ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी जमशेदपुर के 2017 बैच के सिविल इंजीनियर पंकज कुमार उर्फ आदित्य को गिरफ्तार किया है, जिसने हजारीबाग में एनटीए ट्रंक से नीट-यूजी पेपर चुराया था। बोकारो निवासी पंकज कुमार को पटना से गिरफ्तार किया गया। सीबीआई ने राजू सिंह को भी गिरफ्तार किया है, जिसने कथित तौर पर पेपर चुराने और गिरोह के अन्य सदस्यों को पेपर देने में पंकज कुमार की मदद की थी। राजू को हजारीबाग से गिरफ्तार किया गया है।

विकास को 7 बार सांप ने काटा? CMO की रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

बिहार के लर्न एंड प्ले स्कूल में पढ़ाया था पेपर

जांच एजेंसी का कहना है कि कहीं पूरे पेपर लीक की घटना एक ही राज्य से तो नहीं जुड़ी है। CBI का मानना है कि पेपर लीक से संबंधित ज्यादा से ज्यादा घटनाएं बिहार से निकलकर सामने आ रही हैं। वहीं, बिहार की स्थानीय पुलिस ने पेपर लीक मामले में चिंटू, प्रभात रंजन और संजीव मुखिया के साथ कई और लोगों को गिरफ्तार किया था। इसमें एक शख्स का नाम मनीष प्रकाश है। कहा जा रहा है कि इसी शख्स ने अपने दोस्त आशुतोष से कहकर लर्न एंड प्ले स्कूल को परीक्षार्थियों के लिए बुक कराया था।

उत्तराखंड में भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग की दस्तक, ज्वैलर्स से मांगी रंगदारी

पेपर लीक का सरगना बिहार- CBI

जानकारी के मुताबिक, CBI ने सभी राज्यों की पुलिस से मामले से जुड़ी फाइलों को ले लिया है और जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, पेपर लीक के मामले का मुख्य सरगना बिहार को ठहराया है, क्योंकि इसी राज्य में सबसे पहले पेपर लीक की खबर सामने आई थी। वहीं, CBI पेपर लीक से जुड़ी सभी लीकेज कॉन्सपिरेसी मॉड्यूल की जांच करेगी।

ये भी देखें-


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jammu Kashmir Assembly Election 2024| SHRESHTH BHARAT
जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव: पहले चरण का मतदान जारी, जानें खास बातें
cm yogi
विश्वकर्मा जयंती पर इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में CM योगी ने किए कई बड़े एलान
CM Yogi Adityanath
CM योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में PM मोदी पर आधारित प्रदर्शनी का किया उद्घाटन
Manoj Kumar Verma
कोलकाता के नए पुलिस कमिश्नर बने मनोज वर्मा, ट्रेनी डॉक्टर्स की मांग पर सीएम ने किया बदलाव
India vs Bangladesh Test And T20 Series
भारत-बांग्लादेश टेस्ट सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग देखें यहां बिलकुल फ्री, जानें कैसे
Arvind Kejriwal Resigns
अरविंद केजरीवाल ने LG वीके सक्सेना को सौंपा इस्तीफा, आतिशी ने नई सरकार का दावा किया पेश