श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

NEET Paper Leak मामले से जुड़े 4 MBBS छात्रों को CBI ने किया गिरफ्तार

NEET Paper Leek Case: नीट पेपर लीक मामले में CBI ने गुरुवार को पटना एम्स के 4 MBBS के छात्रों को गिरफ्तार किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए छात्रों की पहचान चंदन सिंह, राहुल अनंत, कुमार शानू और करन जैन के रूप में की गई है।
NEET Paper Leek Case

NEET Paper Leek Case: नीट पेपर लीक मामले में CBI ने गुरुवार को पटना एम्स के 4 MBBS के छात्रों को गिरफ्तार किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए छात्रों की पहचान चंदन सिंह, राहुल अनंत, कुमार शानू और करन जैन के रूप में की गई है। बता दे, चंदन, राहुल और शानू तीसरे वर्ष के छात्र हैं, जबकि करन दूसरे वर्ष का छात्र है। CBI इन चारों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई ने शुक्रवार शाम को RIMS रांची की छात्रा सुरभि को भी गिरफ्तार किया है।

दरअसल, CBI ने इन छात्रों के पास से मोबाइल फोन और लैपटॉप बरामद किए हैं। साथ ही CBI ने इन छात्रों के हॉस्टल के कमरों को भी सील कर दिया है, जिनमें ये चारों रह रहे थे। बता दें, 2 दिन पहले एजेंसी ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी जमशेदपुर के 2017 बैच के सिविल इंजीनियर पंकज कुमार उर्फ आदित्य को गिरफ्तार किया था, जिसने हजारीबाग में एनटीए ट्रंक से नीट-यूजी पेपर चुराया था। बोकारो निवासी पंकज कुमार को पटना से गिरफ्तार किया गया था। सीबीआई ने राजू सिंह को भी गिरफ्तार किया था, जिसने कथित तौर पर पेपर चुराने और गिरोह के अन्य सदस्यों को पेपर देने में पंकज कुमार की मदद की थी। राजू को हजारीबाग से गिरफ्तार किया गया था।

मुंबई में पहली बारिश से गड्ढों की भरमार, BMC पर उठ रहे सवाल

बिहार के लर्न एंड प्ले स्कूल में पढ़ाया था पेपर

जांच एजेंसी का कहना है कि कहीं पूरे पेपर लीक की घटना एक ही राज्य से तो नहीं जुड़ी है। CBI का मानना है कि पेपर लीक से संबंधित ज्यादा से ज्यादा घटनाएं बिहार से निकलकर सामने आ रही हैं। वहीं, बिहार की स्थानीय पुलिस ने पेपर लीक मामले में चिंटू, प्रभात रंजन और संजीव मुखिया के साथ कई और लोगों को गिरफ्तार किया था। इसमें एक शख्स का नाम मनीष प्रकाश है। कहा जा रहा है कि इसी शख्स ने अपने दोस्त आशुतोष से कहकर लर्न एंड प्ले स्कूल को परीक्षार्थियों के लिए बुक कराया था।

पेपर लीक का सरगना बिहार- CBI

जानकारी के मुताबिक, CBI ने सभी राज्यों की पुलिस से मामले से जुड़ी फाइलों को ले लिया है और जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, पेपर लीक के मामले का मुख्य सरगना बिहार को ठहराया है, क्योंकि इसी राज्य में सबसे पहले पेपर लीक की खबर सामने आई थी। वहीं, CBI पेपर लीक से जुड़ी सभी लीकेज कॉन्सपिरेसी मॉड्यूल की जांच करेगी।

कांवड़ यात्रा के लिए रूट तय, यहां दुकानदारों को लगानी होगी नेमप्लेट


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

UP Cabinet
योगी सरकार ने PRD के जवानों को दी खुशखबरी, बढ़ाई गई सैलरी
Delhi Weather
दिल्ली-एनसीआर में हीटवेव की चेतावनी, राजस्थान में रेड अलर्ट जारी
KKR vs LSG Head to Head Records
IPL 2025: KKR ने जीता टॉस, लखनऊ सुपर जायंट्स को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता
Waqf Bill in Supreme Court
वक्फ कानून के खिलाफ SC में कई याचिकाएं दायर, 15 अप्रैल को हो सकती है सुनवाई
Supreme Court On Tamil Nadu Governor
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु गवर्नर को लगाई फटकार, जानें क्या हैं मामला?
pm modi
मुद्रा योजना से महिलाओं और युवाओं को लाभ, उद्यमिता को बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी