Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Budget 2024: TAX Slab में हुआ बदलाव, अब 7 लाख तक 5% इनकम टैक्स

New Tax Slab Budget 2024: इस बार वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नई कर प्रणाली में तीन लाख रुपए तक की आमदनी पर करदाताओं को टैक्स में छूट दी है। तीन से सात लाख रुपये तक 5% कर का प्रावधान किया है। सात से दस लाख रुपये तक की आमदनी वालों के लिए 10% टैक्स का प्रावधान किया गया है।
new tax slab

New Tax Slab Budget 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को लोकसभा में आम बजट पेश कर दिया। निर्मला सीतारमण ने सरकार का 11वां पूर्ण बजट पेश किया। इस बार के बजट में वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार करों को सरल बनाने, करदाता सेवाओं में सुधार करने, कर निश्चितता प्रदान करने और मुकदमेबाजी कम करने का प्रयास करेगी।

इस बार वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नई कर प्रणाली में तीन लाख रुपए तक की आमदनी पर करदाताओं को टैक्स में छूट दी है। तीन से सात लाख रुपये तक 5% कर का प्रावधान किया है। सात से दस लाख रुपये तक की आमदनी वालों के लिए 10% टैक्स का प्रावधान किया गया है। वित्त मंत्री के अनुसार नए एलानों से चार करोड़ लोगों को नई कर प्रणाली में 17,500 रुपये तक का लाभ होगा। वित्त मंत्री ने पेंशनभोगियों के लिए पारिवारिक पेंशन पर कटौती 15000 रुपये से बढ़ाकर 25000 रुपये कर दिया है। सरकार के इस फैसले से देश के वरिष्ठ नागरिकों को लाभ मिलेगा।

New Tax Slab Budget 2024 स्लैब टैक्स

0-3 लाख रुपये 0

3-7 लाख रुपये 5%

7-10 लाख रुपये 10%

10-12 लाख रुपय 15%

12-15 लाख रुपये 20%

15 लाख रुपये से ऊपर 30%

New Tax Slab Budget 2024 स्टैंडर्ड डिडक्शन भी बढ़ा

बजट में वित्त मंत्री ने नौकरीपेशा लोगों के लिए न्यू टैक्स रिजीम में स्टैंडर्ड डिडक्शन बढ़ा दिया है। यह 50,000 से बढ़ाकर 75,000 रुपये कर दिया गया है। वहीं, वित्त मंत्री ने सभी फाइनेंशियल और नॉन-फाइनेंशियल एसेट्स पर लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन टैक्स और शॉर्ट टर्म कैपिटल गेन टैक्स को बढ़ा दिया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आयकर अधिनियम 1961 की बेहतर समीक्षा का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि इससे विवादों और मुकदमेबाजी में कमी आएगी, उन्होंने कहा कि इसे 6 महीने में पूरा करने का प्रस्ताव है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा
JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही