Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

NIA की बड़ी कार्रवाई, 30 स्थानों पर की छापेमारी

NIA | TERRORIST | PANJAB | HARIYANA | PANJAB | SHRESHTH BHARAT

राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने आतंकवाद और गैंगस्टर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। देश के खिलाफ काम करने वाले कुछ लोगों के खिलाफ राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने छापेमारी की है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने मंगलवार की सुबह पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और चंडीगढ़ में छापेमारी की सूत्रों के मुताबिक छापेमारी करीब 30 स्थानों पर चल रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने पंजाब के फरीद के कोटकपूरा में एक व्यापारी के आवास पर भी छापेमारी की है।

हालांकि अभी तक राष्ट्रीय जांच एजेंसी की तरफ से इस मामले पर किसी भी तरीके का कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक ऐसा कहा जा रहा है कि आतंकवादी और गैंगस्टर एक्ट से संबंधित मामले में कुछ आरोपियों की कुछ वक्त पहले गिरफ्तारी की गई थी। जिसकी पूछताछ में राष्ट्रीय जांच एजेंसी के हाथ कुछ अहम जानकारियां लगी थी। इसी जानकारी के बाद NIA ने आज ही छापेमारी की है।

राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने इससे पहले 6 जनवरी को देश में आतंकवादी गैंगस्टर गाजोड़ को ध्वस्त करने के लिए एक बड़ी कार्रवाई की थी। जिसमें गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के सदस्यों की चार संपत्तियों को बैन किया गया था बताया जा रहा था कि सारी संपत्तियां गैर कानूनी तरीके से अर्जित की गई थी। और इसका इस्तेमाल आतंकी साजिश और गंभीर अपराधों को अंजाम देने के लिए किया जाता है।

राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने आतंकवादी और गैंगस्टर के साथ घटना के संबंध में 27 फरवरी को भी छापेमारी की थी। जिसमें 16 अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की गई थी। 27 फरवरी को यह छापेमारी पंजाब के 14 और राजस्थान के दो ठिकानों पर हुई थी। इस छापेमारी के बाद 6 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था। ‌

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा