Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

मुख्तार अंसारी सुपुर्द-ए-खाक, इनामी पत्नी अंतिम संस्कार में नहीं हुई शामिल

AFSHAN ANSARI | MUKHTAR ANSARI | BANDA | SHRESHTH BHARAT

Mukhtar Ansari Death : मुख्तार अंसारी के अंतिम संस्कार में उसकी पत्नी अफशां अंसारी शामिल नहीं हुई। मुख्तार की पत्नी पर इनाम घोषित है औऱ वह फरार चल रही है। मुख्तार अंसारी को गाजीपुर के मोहम्मदाबाद के कालीबाग कब्रिस्तान में आज सुपुर्द-ए-खाक किया गया। प्रशासन के द्वारा सिर्फ परिवार के लोगों को ही मिट्टी देने की इजाजत दी गई। मुख्तार के जनाजे में समर्थकों की भारी भीड़ देखने को मिली। हालांकि बाहर से आए लोगों को कब्रिस्तान के अंदर नहीं जाने दिया गया। मौके पर डीएम सहित प्रशासन के आला अधिकारी मौजूद थे और लोगों को कब्रिस्तान के अंदर जाने से रोका जा रहा था। गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी के भाई अफ़ज़ल अंसारी काली बाग कब्रिस्तान में उनके अंतिम संस्कार में मौजूद।

बता दें, अफशां पर भी कई मुकदमे चल रहे हैं। उसको डर था कि कहीं उसको पुलिस वहां आने पर गिरफ्तार न कर ले। इसी डर से वह अपने पति मुख्तार अंसारी के अंतिम संस्कार में नहीं आई। यूपी में दो माफिया अतीक अहमद औऱ मुख्तार अंसारी का चैप्टर खत्म हो चुका है। माफिया अतीक अहमद की प्रयागराज में पुलिस कस्टडी में हत्या हुई थी। वहीं, माफिया मुख्तार अंसारी की जेल में हार्ट अटैक आने के बाद बांदा मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता भी अतीक के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हुई थी। क्योंकि उसके ऊपर भी इनाम घोषित है और वह फरार चल रही है।

मुख्तार अंसारी के अंतिम संस्कार के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई जब उनके समर्थकों ने कब्रिस्तान में प्रवेश करने के लिए बैरिकेडिंग तोड़ दी। गाज़ीपुर के मोहम्मदाबाद में मुख्तार अंसारी के अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा
JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही