US President Donald Trump on BRICS: डोनाल्ड ट्रंप ने कल यानि 20 फरवरी को अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। शपथ के बाद उन्होंने सबसे पहले ओवल ऑफिस पहुंचकर कई कार्यकारी आदेशों पर साइन किए। इसी के साथ ही बाइडेन के कई फैसलों को बदला तो कई बड़े फैसले भी लिए गए। इस बीच ट्रंप ने ब्रिक्स संगठन को भी चुनौती दी।
ट्रंप ने दी धमकी
राष्ट्रपति ट्रंप ने ब्रिक्स देशों के समूह को धमकी देते हुए कहा है कि अगर ब्रिक्स अमेरिका विरोधी नीतियां लाता है तो उन्हें परिणाम भुगतने पडेंगे और वे खुश नहीं रह पाएंगे। ट्रंप ने आगे कहा कि इन देशों ने अमेरिका के हितों के विपरित कई चीजें करने की कोशिश की, अगर ये देश आगे भी ऐसा करते रहते हैं तो फिर उनके साथ जो होगा उसके बाद वे देश खुश नहीं रह पाएंगे।
बता दें कि ट्रंप ने पिछले महीने दिसंबर में भी ब्रिक्स देशों को धमकी दी थी और कहा था कि अगर ब्रिक्स देशों ने अमेरिकी डॉलर को कमजोर करने का प्रयास किया तो वे उन पर 100 फीसदी टैरिफ लगा देंगे।
ब्रिक्स में कौन-कौन देश शामिल?
जिसमें ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका, मिस्र, इथियोपिया, ईरान और संयुक्त अरब अमीरात शामिल हैं। इसके साथ ही तुर्की, अजरबैजान और मलेशिया ने ब्रिक्स का सदस्य बनने के लिए आवेदन किया है। इसके अलावा कई अन्य देशों ने भी इसमें शामिल होने की इच्छा जताई है।
पुतिन ने की थी डॉलर के खिलाफ पैरवी
पिछले साल अक्टूबर में हुए BRICS देशों के शिखर सम्मेलन में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिका पर डॉलर पर निशाना साथा था। साथ ही आरोप लगाते हुए इसे बड़ी गलती बताया था। उस समय पुतिन ने कहा था कि यह हम नहीं हैं जो डॉलर का उपयोग करने से इनकार कर रहे हैं, लेकिन अगर वे हमें काम नहीं करने दे रहे हैं, तो हम क्या कर सकते हैं? हमें विकल्प खोजने के लिए मजबूर होना पड़ता है।