Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

गोंडा ट्रेन हादसे के पीड़ितों को रेलवे ने 10-10 लाख रुपये देने की घोषणा की

Gonda Rail accident: इस दुर्घटना में अब तक चार लोगों की मौत हुई है। ऐसे में अब रेलवे ने ऐलान किया है कि ट्रेन हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिवार को 10-10 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी।
Gonda Rail accident

Gonda Rail accident: यूपी के गोंडा में गुरुवार को ट्रेन हादसा हो गया। चंडीगढ़ से डिब्रूगढ़ जा रही डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के कोच पटरी से उतर गए। इस कारण यात्रियों में हड़कंप मच गया। लोग घबराकर चिल्लाने लगे। ट्रेन के रुकते ही यात्री बाहर निकले। इस दुर्घटना में अब तक चार लोगों की मौत हुई है। ऐसे में अब रेलवे ने ऐलान किया है कि ट्रेन हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिवार को 10-10 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी।

दरअसल, गोंडा-गोरखपुर रेलमार्ग पर मोतींगज के पास चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के 8-10 डिब्बे पटरी से उतर गए। इस हादसे में लगभग चार लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल हैं। वहीं, पुलिस और संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत और बचाव का कार्य में जुट गए।

पटरी से उतरे 8-10 डिब्बे

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा मोतीगंज थाना क्षेत्र के पिकौरा गांव के पास हुआ। यहां 15904 नंबर गाड़ी चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस चंडीगढ़ से गोरखपुर जा रही थी। पौने तीन बजे के करीब 8-10 डिब्बे अचानक से पटली से उतर गए, जिसके चलते मौके पर ही हड़कंप मच गया।

हरियाणा विधानसभा चुनाव में इस नारे के साथ उतरेगी आम आदमी

सीएमओ ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि गोंडा जिले में हुए रेल हादसे का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाने और उनका समुचित इलाज कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम का एलान, सूर्यकुमार यादव को टी20 की कमान

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Badrinath Donation Theft Case
बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी: SIT जांच के बाद BKTC की सख्त कार्रवाई, गिरफ्तार पूर्व अधिकारी के रिटायरमेंट लाभ फ्रीज
Assam Flood 2026
असम में बाढ़ का कहर, 68 मौतें; 5 लाख लोग प्रभावित… आखिर राज्य में हर साल क्यों आती है तबाही? जानिए वजह
Jantar Mantar Student Protest
दिल्ली पुलिस की रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा, AI निगरानी से जंतर-मंतर प्रदर्शन में 2,873 आपराधिक रिकॉर्ड वाले लोगों की पहचान; हिंसा की जांच जारी
UP Teacher Recruitment
सुप्रीम कोर्ट में यूपी सरकार का हलफनामा; 69 हजार शिक्षक भर्ती में न नौकरी जाएगी, न भर्ती रुकेगी
E20 Janta Party Demand
E20 Janta Party Demand: NEET के बाद E20 बना नया राजनीतिक मुद्दा, गडकरी के खिलाफ मार्च और प्रदर्शन का ऐलान
Delhi Student Protest
Delhi Student Protest: 'AK-47 और पेलेट गन का आदेश किसने दिया?' अमित शाह से कांग्रेस का सीधा सवाल