श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी आज, कितने पढ़े लिखे हैं दोनों?

Anant Ambani wedding: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी आज यानी 12 जुलाई को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। अनंत अपनी मंगेतर राधिका के साथ सात फेरे लेंगे...
Anant Ambani-Radhika Merchant Wedding

Anant Ambani Radhika Merchant Wedding: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी आज यानी 12 जुलाई को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। अनंत अपनी मंगेतर राधिका के साथ सात फेरे लेंगे। बता दें कि शादी  मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में स्थित जियो कन्वेंशन सेंटर में किए जाएंगे। आज हम आपको बताएंगे अनंत अंबानी कितने पढ़े हैं कहां पर पढ़ाई की है और वह क्या करते हैं…

बता दें कि अनंत अंबानी ने अपनी शुरुआती पढ़ाई धीरू भाई अंबानी इंटरनेशन स्कूल से की है। उसके बाद आगे की पढ़ाई करने के लिए अनंत अंबानी विदेश चले गए थे। उन्होंने अपनी स्नातक की पढ़ाई अमेरिका की ब्राउन यूनिवर्सिटी से की। उसके बाद उन्होंने वहां से स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद रिलायंस इंडस्ट्री में एंट्री ली।

अमृतपाल सिंह के भाई हरप्रीत के पास से पुलिस ने बरामद किया ड्रग्स

दरअसल, अनंत अंबानी को रिलायंस इंडस्ट्री की शुरुआत में जियो प्लेटफॉर्म और रिलायंस रिटेल बेंचर्स के बोर्ड की जिम्मेदारी दी गई। इसके कुछ समय बाद से ही अनंत ने ग्रुप का न्यू एनर्जी का काम संभालना शुरू कर दिया। इस समय अनंत अंबानी रिलायंस फाउंडेशन का हिस्सा हैं और आईपीएल की टीम मुंबई ईंडियंस के को-ऑनर भी है।

अगर हम बात करें उनकी होने वाली पत्नी राधिका मर्चेंट की पढ़ाई की तो उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई मुंबई के कैथेड्रल एंड जॉन कॉनन स्कूल, इकोल मोंडिएल वर्ल्ड स्कूल और बीडी सोमानी इंटरनेशनल विद्यालय से की है। इसके बाद ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल करने के लिए वह न्यूयॉर्क गईं और साल 2017 में न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से राजनीति विज्ञान और इकोनॉमिक्स में बैचलर डिग्री लेकर वापस आईं।

सुप्रीम कोर्ट से केजरीवाल को मिली अंंतरिम जमानत, क्या होंगे रिहा?

ग्रेजुएशन की क्वालिफिकेशन के बाद राधिका मर्चेंट ने करीब एक साल तक एक लग्जरी रियल एस्टेट कंपनी इस्प्रवा में काम किया है। इस कंपनी पर वह सेल्स और मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव की पोस्ट पर थीं।

ये भी देखें:


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

IND vs PAK match
भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला कल, जानें दोनों टीमों की ताकत और कमजोरियां
aus vs eng
AUS और ENG के बीच मुकाबला शुरू, स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी
Delhi CM Rekha Gupta Meet PM Modi
CM रेखा गुप्ता ने PM मोदी से की मुलाकात, बुनियादी ढांचे में सुधार पर की चर्चा
explosives and weapons
छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों का नक्सलियों के खिलाफ बड़ा एक्शन, बरामद किए विस्फोटक और हथियार
Chhattisgarh Road Accident
छत्तीसगढ़ में कार दुर्घटना में दो लोगों की मौत, चार घायल
World Thinking Day 2025
आज है विश्व चिंतन दिवस 2025, जानें कब हुई थी इसकी शुरुआत