श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

गजब! यह कंपनी अप्रेजल में अपने कर्मचारियों को दे रही 5 महीने की सैलरी

Emirates Airline | Emirates Group | shreshth bharat |

एक अप्रैल से नए वित्त वर्ष की शुरुआत हो जाती है। इसी दौरान बहुत सारी कंपनियां अपने नियमों के हिसाब से कर्मचारियों को इंक्रीमेंट या प्रमोशन देती हैं। वहीं, एक ऐसी कंपनी भी है जो अपने कर्मचारियों को बोनस के तौर पर पांच महीने की सैलरी देने जा रही है। इस कंपनी का नाम है एमिरेट्स एयरलाइन (Emirates Airline)। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, Emirates Airline को 5.1 बिलियन डॉलर का रिकॉर्ड मुनाफा हुआ है।

कंपनी लगातार मुनाफे में है। ऐसा लगातार दूसरी बार हुआ है, जब कंपनी का रिकॉर्ड मुनाफा हुआ है। यही कारण है कि कंपनी ने अपने कर्मचारियों को भारी भरकम बोनस देने का ऐलान किया है। लगातार बढ़ रही यात्रियों की मांग को पूरा करने के लिए कंपनी ने इस साल अपने कर्मचारियों की संख्या को 10% बढ़ा दिया। पिछले दो सालों में कंपनी को 8.1 बिलियन का प्रॉफिट हुआ है।

एमिरेट्स ग्रुप के CEO शेख अहमद बिन सईद अल मक्तूम के मुताबिक, एयरलाइन की आर्थिक स्थिति काफी मजबूत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि आज एमिरेट्स ग्रुप की आर्थिक स्थिति अच्छी है और आगे भी हमें विकास और सफलता के लिए मजबूत स्थिति में रखती है। एमिरेट्स ग्रुप के CEO ने कहा कि यह हमें अपने कस्टमर और स्टेकहोल्डर को और भी बेहतर प्रॉडक्ट, सेवाएं और अधिक कीमत प्रदान करने के लिए निवेश करने में सक्षम बनाती है।

कोरोना काल में हुआ था नुकसान

बता दें, कोरोना काल के दौरान कंपनी को भारी नुकसान हुआ था, लेकिन अब कंपनी को शानदार मुनाफा हुआ है। कंपनी को पिछले दो साल में करीब 8.1 अरब डॉलर का प्रोफिट हुआ है। इसलिए कंपनी ने अपने कर्मचारियों को 20 हफ्ते की सैलरी का बोनस देने का ऐलान किया है। मिली जानकारी के मुताबिक, अकेले एमिरेट्स ने 17.2 बिलियन दिरहम (4.7 बिलियन डॉलर) का नया रिकॉर्ड मुनाफ़ा दर्ज किया है। यह रिकॉर्ड पिछले साल से 63 प्रतिशत अधिक है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज