श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

पतंजलि भ्रामक विज्ञापन मामले में रामदेव को राहत, SC ने की जमकर तारीफ

supreme court | patanjali | baba ram dev | shreshth bharat

Supreme Court: पतंजलि के भ्रामक विज्ञापन मामले में आचार्य बालकृष्ण और बाबा रामदेव को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है। वहीं, सुप्रीम कोर्ट ने योग गुरु स्वामी रामदेव और बालकृष्ण को अगले आदेश तक पेशी से भी छूट दी है। सुप्रीम कोर्ट ने योग के क्षेत्र में बाबा रामदेव की तारीफ करते हुए कहा कि योग के क्षेत्र में आपका बड़ा योगदान रहा है। बता दें कि अभी यह पता नहीं चला है कि बाबा रामदेव और बालकृष्ण पर कोर्ट की अवमानना का मुकदमा चलेगा या नहीं। इस मामले की सुनवाई कर रहे जस्टिस हिमा कोहली और जस्टिस अहसानुद्दीन अमानुल्लाह की बेंच ने फैसले को सुरक्षित रख लिया है।

दवाओं के लाइसेंस सस्पेंड किए गए

आपके बता दें, आज पतंजलि आयुर्वेद द्वारा अपनी दवाओं के लिए ‘भ्रामक दावों’ को लेकर योगगुरु रामदेव और पतंजलि आयुर्वेद के एमडी आचार्य बालकृष्ण के खिलाफ अवमानना मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने पतंजलि से कहा कि जिन दवाओं के लाइसेंस सस्पेंड किए गए हैं, उन्हें दुकान पर बेचने से रोकने और उनको वापस लाने के लिए उनकी तरफ से क्या कदम उठाए गए हैं, इसे लेकर एक हलफनामा दायर किया जाए।

तीन हफ्तों के अंदर देना होगा जवाब- सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने पतंजलि के जिन दवाओं के लाइसेंस खारिज किए हैं, उन मामलों पर तीन हफ्ते के अंदर जवाब मांगा है। वहीं, मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट में आचार्य बालकृष्ण और बाबा रामदेव दोनों मौजूद थे। सुनवाई के वक्त सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हमारा मकसद बस इतना है कि लोग सतर्क रहें। बाबा रामदेव में लोगों की आस्था है। उसे सभी लोग सकारात्मक रूप से इस्तेमाल करें। दुनिया भर में योग को लेकर जो बढ़ावा मिला है, उसमें एक योगदान बाबा रामदेव का भी है। सुनवाई के बाद बाबा रामदेव ने सुप्रीम कोर्ट की बेंच को धन्यवाद और प्रणाम कहा, जिस पर जस्टिस अमानुल्लाह ने कहा कि हमारा भी आपको प्रणाम।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज