श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

PM मोदी के नेतृत्व में देखने को मिला विकास का अद्भुत समन्वय: सीएम योगी

Lok Sabha Election 2024 | cm yogi | pm modi | shreshth bharat |

Lok Sabha Election 2024: देश में लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण का मतदान सकुशल संपन्न हो गया है। लोकतंत्र के इस महापर्व में सभी राजनीतिक पार्टियां चुनाव प्रचार में जुटी हैं। भाजपा ने “इस बार 400 पार, फिर एक बार मोदी सरकार” का नारा दिया है। इसी संकल्प को पूरा करने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक रहे हैं। इसी कड़ी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 10 साल की उपलब्धियों को गिनाया।

विकास और विरासत का अद्भुत समन्वय पीएम मोदी की पहचान

सीएम योगी ने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। ऐसा पहली बार देखने को मिला है,जब देश की जनता की आकाक्षांओं के अनुरूप विकास कार्य हुए हैं। विकास और विरासत का अद्भुत समन्वय पीएम मोदी की पहचान है। इस दिशा में अद्भुत कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि इन्फ्रास्ट्रक्चर के मुद्दों पर पब्लिक का सबसे ज्यादा समर्थन मिला है। सीएम ने कहा कि देश के अंदर आजादी के बाद 70 वर्षों तक जितने हाईवे का निर्माण हुआ है, उससे दोगुना हाईवे का निर्माण पीएम मोदी के कार्यकाल के अंतर्गत हुआ है। आज देश में हाईवे दोगुने हुए हैं। 2014 से पहले 74 एयरपोर्ट थे, आज इनकी संख्या 150 से ज्यादा है।

मोदी के कार्यकाल में एम्स की संख्या 22

सीएम योगी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के समय में केवल 1 एम्स बना था। अटल जी की सरकार के समय 6 नये एम्स की स्थापना हुई। वहीं, पीएम मोदी के कार्यकाल में एम्स की संख्या 22 हो गई है। इसी प्रकार IIT, IIM, ट्रिपल आईटी का विस्तार, वन डिस्ट्रिक्ट वन मेडिकल कॉलेज और हर घर नल की योजना के विजन को बढ़ावा मिल रहा है।

देश में विरासत का सम्मान

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहली बार देश में विरासत का सम्मान भी देखने को मिला है। काशी में विश्वनाथ धाम, महाकाल में महालोक का निर्माण, केदारपुरी, बद्रीनाथ का नए स्वरूप में आना, सोमनाथ मंदिर का सुंदरीकरण और अयोध्या में 500 वर्षों के इंतजार के बाद प्रभु श्रीरामलला पुनः विराजमान हुए हैं। सीएम ने कहा कि काशी में पहले 50 लोग एक साथ बाबा के दर्शन नहीं कर पाते थे लेकिन आज 50 हजार भी आ जाएं तो कोई दिक्कत नहीं होती। वहीं, अयोध्या में 500 लोग आ जाते थे तो संकट खड़ा हो जाता था, लेकिन आज 5 लाख लोग भी आसानी से दर्शन प्राप्त कर रहे हैं।

पूरे देश में फिर एक बार मोदी सरकार की गूंज: योगी

सीएम योगी ने कहा कि आस्था से जुड़े केंद्रों के बारे में नया स्वरूप देखने को मिला है। विरासत और विकास का ये अद्भुत समन्वय प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में संभव हो पाया है। उन्होंने दावा किया कि इस बार भी जनता प्रधानमंत्री मोदी को अपना आशीर्वाद देगी। पूरे देश में फिर एक बार मोदी सरकार का स्वर गूंज रहा है। आम जनता फिर से मोदी जी के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज