श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

AAP सांसद संजय सिंह के खिलाफ जमानती वारंट जारी, लगा ये गंभीर आरोप

उत्तर प्रदेश की एक अदालत ने संजय सिंह के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी किया है। आप नेता पर आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगा है...
AAM AADMI PARTY SANJAY SINGH COURT ISSUES ARREST WARRANT AGAINST AAP MP

Sanjay Singh: आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश की एक अदालत ने संजय सिंह के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी किया है। आप नेता पर आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगा है। अदालत का आदेश आते ही आप नेता संजय सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा है कि एक पुराने मामले में सुल्तानपुर की कोर्ट से मेरे खिलाफ जमानती वारंट जारी हुआ है।

मीडिया में गैर जमानती वारंट की खबरें चल रही हैं, जो गलत है। उन्होंने इस त्रुटि सुधार लेने को कहा है। कुछ देर पहले संजय सिंह ने दिल्ली में पानी संकट पर बीजेपी पर हमाला बोला था। उन्होंने था कि बीजेपी वाले दिल्ली के लोगों का हक हरियाणा को दिलाना चाहते हैं।

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि आप राज्यसभा सांसद संजय सिंह के खिलाफ वारंट सुलतानपुर एमपी-एमएलए कोर्ट ने जारी किया है।संजय स‍िंह ने जिला पंचायत चुनाव में बिना इजाजत के पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा सभा की थी। साथ ही वजह नोटिस जारी होने पर अदालत में पेश नहीं हुए थे। एमपीएमएलए कोर्ट के विशेष मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा ने की ये आदेश जारी किए हैं। यहां पर इस बात का भी जिक्र कर दें कि सांसद संजय सिंह सुलतानपुर के ही रहने वाले हैं।

यह भी पढ़ें- बिहार सरकार को पटना हाईकोर्ट से तगड़ा झटका, बढ़ा हुआ आरक्षण रद्द

कोविड के नियमो का किया था उल्लंघन

वहीं, विशेष लोक अभियोजक वैभव पांडेय की मानें तो, 13 अप्रैल 2021 को थानाध्यक्ष प्रवीन कुमार सिंह ने सांसद के खिलाफ एफआईआर लिखवाई थी। उनपर आरोप है कि उन्होंने हसनपुर गांव में अपनी पार्टी की जिला पंचायत सदस्य सलमा बेगम के पक्ष में बिना इजाजत लिए सभा की थी। उनकी सभा में 50 से 60 लोग और थे। सांसद के इस काम को कोविड-19 नियमों का उल्लंघन माना गया था।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Akhilesh Yadav
महाकुंभ भगदड़ पर अखिलेश यादव ने योगी सरकार को घेरा, की 5 बड़ी मांगे
CM Yogi Adityanath (2)
महाकुंभ भगदड़ पर सीएम योगी का बयान आया सामने, जानें क्या कहा?
Mahakumbh Stampede
महाकुंभ में भगदड़ के बाद हेलिकॉप्टर से निगरानी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CM Yogi Adityanath (1)
MahaKumbh 2025: अफवाह पर ध्यान न दें, सीएम योगी ने श्रद्धालुओं से की अपील
Mahakumbh 2025 (3)
प्रयागराज महाकुंभ में कैसे मची भगदड़, पढ़ें पूरी खबर
Maha Kumbh 2025 (4)
मौनी अमावस्या महाकुम्भ का सबसे बड़ा पर्व क्यों? जानिए सनातन का सबसे बड़ा रहस्य