Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

ताजमहल की मुख्य गुबंद में उगा पौधा, अखिलेश यादव ने BJP पर साधा निशाना

Negligence In Maintenance Of Taj Mahal: विश्वभर के पर्यटकों को आकर्षित करने वाली ऐतिहासिक इमारत ताजमहल की देखरेख और संरक्षण में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है।
Negligence In Maintenance Of Taj Mahal

Negligence In Maintenance Of Taj Mahal: विश्वभर के पर्यटकों को आकर्षित करने वाली ऐतिहासिक इमारत ताजमहल की देखरेख और संरक्षण में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में ताजमहल के केंद्रीय गुंबद की संगमरमर की दीवार पर पौधा उगा हुआ दिख रहा है।

यह लापरवाही न केवल ताजमहल की सौंदर्यात्मक महत्ता को खतरे में डाल रही है, बल्कि संरक्षण और रखरखाव के प्रति विभाग की लापरवाही को भी उजागर कर रही है। विपक्ष भी सरकार को इस मुद्दे पर घेर रहा है।

अखिलेश यादव ने सरकार पर साधा निशाना

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार पर निशाना साधा और कई सवाल किए हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि विश्व भर के पर्यटकों को आकर्षित करने वाले अजूबे ‘ताजमहल‘ के रख-रखाव को लेकर भाजपा सरकार व उसके सुषुप्त निष्क्रिय विभाग पूरी तरह से नाकाम है। मुख्य गुंबद पर लगे कलश की धातु में जंग लगने की आशंका है। मुख्य गुंबद से पानी टपक रहा है।

सपा प्रमुख ने पोस्ट में आगे कहा कि गुंबद में पेड़ उग आने का समाचार सुर्ख़ियों में है। इन जैसे पेड़ों की जड़े अगर विकसित हुईं तो ताजमहल में दरारें आ सकती हैं। ताजमहल का परिसर बंदरों के लिए अभयारण्य बन गया है। ताजमहल परिसर में जलभराव की समस्या है।

पर्यटकों की परेशानी ये है कि वो ताजमहल निहारें या समस्याओं से निपटें। इन सब कारणों से दुनिया भर से आने वाले पर्यटकों के बीच देश की छवि वैश्विक स्तर पर धूमिल होती है। अखिलेश यादव ने सवाल किया कि ताजमहल के रख-रखाव के लिए जो करोड़ों का फ़ंड आता है, वो कहां जाता है।

ताजमहल के संरक्षण पर खर्च किए जाते हैं इतने करोड़

हाल ही में ताजमहल के गुंबद में पानी का रिसाव होने लगा था, जिसके कारण पानी की बूंदे नीचे कब्र तक पहुंच गई थी। एक रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण दावा करता है कि हर साल तीन से चार करोड़ रुपए ताजमहल के संरक्षण पर खर्च किए जाते हैं। अब ऐसा वीडियो सामने आने के बाद ताजमहल के संरक्षण और देखरेख पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा