Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

पठानकोट हमले के मास्टरमाइंड शाहिद लतीफ की हत्या

700

आज पाकिस्तान से पठानकोट हमले के मास्टरमाइंड शाहिद लतीफ की हत्या की खबर आ रही है। मोस्ट वांटेड आतंकवादियों में से एक शाहिद लतीफ़ की आज पाकिस्तान के सियालकोट में अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। लतीफ 2016 के पठानकोट आतंकी हमले में एक प्रमुख साजिशकर्ता था, इस हमले में 7 सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए थे।

पुलिस ने बताया शाहिद लतीफ़ की हत्या एक मस्जिद के अंदर की गई थी और वे अभी भी हमलावरों की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं। बंदूकधारी मोटरसाइकिल पर सवार होकर घटनास्थल से भाग गए और पुलिस  ने हत्या की जांच शुरू कर दी है।

साल 2016 जनवरी में भारी तादाद में हथियारों से लैस कुछ आतंकी पंजाब के पठानकोट स्थित एयरफोर्स बेस  में घुस आए थे और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी थी। करीब 80 घंटे तक सुरक्षाबलों के ऑपरेशन के बाद उन आतंकियों को मार गिराया गया था। इस हमले में भारत के 7 जवान भी शहीद हुए थे। पंजाब के पठानकोट स्थित एयरबेस पर ये आतंकी हमला आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद ने किया था। 47 वर्षीय शाहिद लतीफ पाकिस्तान के गुजरांवाला के अमीनाबाद कस्बे का रहने वाला था। लतीफ सियालकोट की नूत मस्जिद में मौलवी के रूप में काम कर रहा था। जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े लतीफ ने सियालकोट से पठानकोट एयरबेस पर आतंकी हमले को अंजाम देने वाले 4 आतंकियों को गाइड किया था।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

80th Independence Day
80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने दिखाया दमखम
CBSE 12th Supplementary Result 2026
CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026: 2.75 लाख छात्रों ने दी परीक्षा, 53.08% पास; DigiLocker पर ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
AI Phuket-Delhi Flight Incident
AI Phuket-Delhi Flight Incident: तीन हाइड्रोलिक सिस्टम में एक मिनट के भीतर अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट; विमान 300 फीट नीचे गिरा, 17 घायल
Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’