श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

करोड़ों लोगों का Whatsup, Facebook डाटा चोरी

face

आप सबको अपने सोशल मीडिया और whatsup डेटा को लेकर सावधान होने की जरूरत है. आपका Whats App डाटा और आपकी Facebook पर पड़ी जानकारी लीक हो गई है. ये लीक डाटा आपका भी हो सकता है तो किसी भी तरह के लिंक पर click करने और किसी भी अनजानी कॉल को रिसीव करने से आपको बचना चाहिए.

अब तक का सबसे बड़ा सोशल मीडिया डाटा लीक होने का खुलासा हुआ है. पुलिस के अनुसार सरकारी और गैर-सरकारी, लगभग  16.8 करोड़ अकाउंट का डाटा चोरी हुआ है. चिंता की बात ये है कि इसमें 2.55 लाख सेना के अधिकारियों का डाटा भी लीक हो गया है.

इन डाटाओं में कई तरह की जानकरिया हैं इसमें मोबाइल नंबर सहित ईमेल, आईडी, उम्र और कई तरह की जानकारी है. इस मामले में सात ब्रोकर्स को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों ने माना है कि इस चोरी किए डाटा को इन्होंने 100 से ज्यादा साइबर ठगों को बेचा है.

आरोपियों का इस कबूलनामे के बाद आप और हमे सावधान हो जाने की जरूरत है. देश में इस समय साइबर ठगी बहुत ही ज्यादा चल रही है. साइबर पुलिस अभी साइबर क्राइम को रोकने के लिए नाकाम साबित हो रही है. केस के हिसाब से साइबर पुलिस का संख्या बल काफी कम है. इन सात आरोपियों को नोएडा के एक कॉल सेंटर से गिरफ्तार किया है और इसके बाद इन आरोपियों ने ये सनसनीखेज खुलासा किया है. इसको अब तक का सबसे बड़ा डाटा लीक होना माना जा रहा है.

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

CM Mohan Yadav
उज्जैन में 168 एकड़ जमीन खरीद के आरोपों से घिरे मोहन यादव, कांग्रेस बोली- MP में चल रहा लूट का इंजन; मांगा इस्तीफा और न्यायिक जांच
Ram Mandir Donation Controversy
Ram Mandir Donation Controversy: "एक और परत खुली", अखिलेश यादव ने अयोध्या दान विवाद पर भाजपा को बनाया निशाना
West Bengal Assembly
West Bengal Assembly: TMC में सियासी घमासान तेज, मदन मित्रा को मिला चीफ व्हिप का पद, स्पीकर कार्यालय पर नियुक्ति पत्र ठुकराने का आरोप
Ram Mandir Donation Controversy
Ram Mandir Donation Controversy: राम मंदिर चढ़ावे के कथित गबन पर कांग्रेस नेता की मांग- जिम्मेदारों पर हो सख्त कार्रवाई
Tamil Nadu
Tamil Nadu: “फिल्म से CM नहीं, जनता के साथ खड़े होकर नेता बना...”, फिल्म से राजनीति वाली आलोचना पर विजय का पलटवार
Shiv Sena UBT Crisis
महाराष्ट्र की सियासत में बड़ा उलटफेर, शिवसेना (UBT) के 6 सांसद शिंदे गुट में शामिल; उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका