Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

प्रधानमंत्री मोदी ने पी20 शिखर सम्मेलन का उद्घाटन

p20

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के द्वारका में नवनिर्मित यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में आयोजित पी20 शिखर सम्मेलन का आज उद्घाटन किया। इस आयोजन में पीएम मोदी ने जी20 के सदस्यीय देशों के सभापतियों को भी संबोधित करतदे हुए कहा कि- संसद बहस और विचार-विमर्श के लिए एक महत्वपूर्ण स्थान है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यशोभूमि अधिवेशन केंद्र में जी20 के सदस्य देशों के संसदों के पीठासीन सभापतियों के नौवें सम्मेलन को संबोधित किए। पीएमओ के कार्यालय के मुताबिक भारत की जी20 की अध्यक्षता की व्यापक रूपरेखा के तहत संसद द्वारा सम्मेलन की मेजबानी की जा रही है। पी20 के नौवें सम्मेलन की थीम ‘एक पृथ्वी, एक कुटुंब, एक भविष्य के लिए संसद’ है।

पी20 समिट में आतंकवाद पर करारा प्रहार करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आतंकवाद से निपटने के लिए साथ काम करने की जरूरत है। युद्ध से किसी का भला नहीं हो सकता है। दुनिया संकटों से जूझ रही है।ये सबके कल्याण का समय है। आतंकवाद मानवता के लिए खतरा है। आतंकवाद से सख्ती से ही निपटना होगा। आतंकवाद की एक परिभाषा पर सहमत न होना बेहद दुखद है। आतंकवाद दुनिया के लिए बहुत बड़ी चुनौती है।

9वें G20 संसदीय अध्यक्षों के शिखर सम्मेलन (P20) में, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “भारत चुनावों के दौरान पारदर्शिता और दक्षता बढ़ाने के लिए 25 वर्षों से अधिक समय से ईवीएम का उपयोग कर रहा है। 2024 में, आम चुनावों के दौरान, लगभग 100 करोड़ या 1 बिलियन मतदाता अपना वोट डालने वाले हैं। मैं सभी प्रतिनिधियों को अगले आम चुनाव देखने के लिए भारत आने के लिए आमंत्रित करता हूं।”

 

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

CBSE 12th Supplementary Result 2026
CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026: 2.75 लाख छात्रों ने दी परीक्षा, 53.08% पास; DigiLocker पर ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
AI Phuket-Delhi Flight Incident
AI Phuket-Delhi Flight Incident: तीन हाइड्रोलिक सिस्टम में एक मिनट के भीतर अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट; विमान 300 फीट नीचे गिरा, 17 घायल
Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा