Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

देश के पहले CDS प्रमुख बिपिनसिंह रावत की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने श्रद्धाजंलि अर्पित की

13

भारत के पहले रक्षा प्रमुख जनरल बिपिनसिंह रावत की आज पुण्यतिथि है। 8 दिसंबर 2021 को नीलगिरि जिले के कुन्नूर में एक हैलिकॉप्टर दुर्घटना में 63 वर्ष की आयु में जनरल रावत का निधन हो गया।

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने देश के प्रथम CDS ‘पद्म विभूषण’ जनरल बिपिन रावत को पुण्यतिथि पर श्रद्धाजंलि अर्पित की। सीएम योगी ने एक्य पर पोस्य करते हुए कहा ‘’ माँ भारती के परम उपासक, देश के प्रथम CDS ‘पद्म विभूषण’ जनरल बिपिन रावत की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!‘’

बिपिन लक्ष्मण सिंह रावत का जन्म 16 मार्च 1958 को पौड़ी गढ़वाल जिला, उत्तराखण्ड में हुआ। इनका परिवार कई पीढ़ियों से भारतीय सेना में सेवा दे रहा था। इनके पिता लक्ष्मण सिंह राजपूत पौड़ी गढ़वाल जिले के सैंजी गाँव से थे और लेफ्टिनेंट जनरल के पद से सेवानिवृत्त हुए। इनकी माता उत्तरकाशी जिले से थीं और उत्तरकाशी विधान सभा से विधायक रह चुके किशन सिंह परमार की पुत्री थीं।

जनरल रावत ने ग्यारहवीं गोरखा राइफल की पांचवी बटालियन से 1978 में अपने करियर की शुरुआत की थी। सेना प्रमुख ने जनवरी 1979 में सेना में मिजोरम में प्रथम नियुक्ति पाई। नेफा इलाके में तैनाती के दौरान उन्होंने बटालियन की अगुवाई की। इतना ही नही रक्षा प्रमुख ने कांगो में संयुक्त राष्ट्र की पीसकीपिंग फोर्स की भी अगुवाई की। बिपिनसिंह रावत ने 01 सितंबर 2016 को सेना के उप-प्रमुख का पद संभाला। चीफ ऑफ डिफेंस भारतीय थल सेनाध्यक्ष के पद पर 31 दिसंबर 2016 से 31 दिसंबर 2019 तक पर रह चुके थे। उन्होंने 1 जनवरी 2020 को रक्षा प्रमुख के पद का भार ग्रहण किया। 

परमार्थ निकेतन में गुरुवार की गंगा आरती देश के पहले सीडीएस जनरल स्व. बिपिन रावत और उनकी धर्मपत्नी मधुलिका रावत को समर्पित की गई। सात दिसंबर को परमार्थ निकेतन की गंगा आरती में महाराष्ट्र से निवृति यादव, सीडीएस जनरल स्व. बिपिन रावत के पैतृक गांव से उनके स्वजन और राष्ट्र की सेवा करने वाले सेना के जाबांज जवानों ने सहभाग किया। परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती के सान्निध्य में सभी ने मिलकर सीडीएस जनरल स्वर्गीय बिपिन रावत और उनकी धर्मपत्नी मधुलिका रावत को मौन रखकर श्रद्धाजंलि अर्पित की।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा