Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

अतीक पर अब ED की बड़ी कार्यवाही

atiq-up-1200x700

ED ने अतीक अहमद के कई ठिकानों पर छापेमारी की. एक तरफ तो अतीक पर न्यायपालिका कार्यवाही कर रही है,अतीक को उमेश पाल हत्या के मामले में पेश करने के लिए प्रयागराज लाया जा रहा है. वहीं अतीक के कई ठिकानों पर ED भी कड़ी कार्यवाही कर रही है. प्रदेश में आतंक का फैलाने वाला अतीक अब खुद योगी सरकार और ED  से आतंकित नजर आ रहा है.

बताया जा रहा है कि अतीक के करीब 15 ठिकानों पर ED ने छापा मारा है. ED ने ये छापा अतीक के रिश्तेदार खालिद जफर और अतीक के सजायाफ्ता वकील शौलत हनीफ खान और इसके सहयोगी असद, वदूद अहमद काली, मोहसिन, सीए आसिफ जाफरी, सीताराम शुक्ला और रियल इस्टेट कारोबारी संजीव अग्रवाल और दीपक भार्गव के घरों और ठिकानों पर मारा है.

ED ने अपने छापे के दौरान 75 लाख रूपये भी बरामद किए हैं. ईडी ने कुछ बैंक एकाउंट और शेल एंट्री भी बरामद की हैै. ईडी को शक है कि इनके माध्यम से अतीक ने फिरौती, कब्जे और अपनी अपराध गतिविधियों से पैसे वसूले हैं. साथ ही ED ने करीब 100 प्रॉप्रटी के कागज भी बरामद किए है जो अतीक या अतीक के करीबियों और उनकी फर्म के नाम पर है. इसे अतीक अहमद की बेनामी प्रॉप्रटी कहा जा रहा है, और इसकी कीमत कई करोड़ों में आंकी जा रही है. ऐसा लग रहा है कि अतीक ने ये प्रॉप्रटी जबरदस्ती अपने खौफ से अपने नाम कराई है.

अतीक के ऊपर 100 से ज्यादा अपराधिक मामले चल रहे हैं और अतीक के नाम कई बेनामी संपत्तियों के होने की आशंका है. जिस अतीक के खिलाफ कोई गवाही देने को तैयार नहीं होता था सोचिए जब अतीक किसी विवादित प्रॉप्रटी या किसी भी प्रॉप्रटी को लेना चाहता होगा तो कौन अतीक के खिलाफ जाता होगा क्योंकि जब जान है तब जहान है और जिंदा है तो प्रॉप्रटी है. अतीक जिसे भी जहां कहता होगा वो वहां आकर प्रॉप्रटी के पेपर पर साइन कर देता होगा. अतीक पर न्यायपालिका और यूपी सरकार की कार्यवाही से जनता में बड़ी खुशी है अतीक से पीड़ित लोग भी इस कार्यवाही से बड़े खुश होेगे.

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा