श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

अतीक अहमद की बहन आयशा नूरी भी बनी आरोपी

अतीक

यूपी के बाहुबली अपराधी अतीक अहमद के परिवार वालों पर भी यूपी पुलिस का शिंकजा कसता जा रहा है. अतीक के कई करीबियों पर यूपी पुलिस की कार्यवाही के बाद अब यूपी पुलिस ने अतीक की बहन पर शिंकजा कसना शुरू कर दिया है. पुलिस ने अतीक बहन को उमेश पाल हत्याकांड में आरोपी बना दिया है. माफिया अतीक की बहन आयशा नूरी की भूमिका उमेश पाल हत्याकांड में शूटरों को पनाह देने में सामने आई है. उमेश पाल हत्याकांड को अंजाम देने वाले शूटर गुड्डू मुस्लिम से अतीक की बहन और बहनोई अखलाक अहमद ने मुलाकात की थी.

कहा जा रहा है कि अतीक की बहन बहनोई ने गुड्डू मुस्लिम को पनाह और आर्थिक मदद दी थी. जिसके बाद यूपी पुलिस ने अतीक के बहन बहनोई पर शिंकजा कसना शुरू कर दिया है. बताया जा रहा है कि उमेश पाल हत्याकांड को अंजाम देने वाला शूटर गुड्डू मुस्लिम 5 मार्च को अतीक की बहन आयशा नूरी के घर मेरठ गया था. तब वहां आयशा नूरी और अखलाक अहमद ने शूटर गुड्डू मुस्लिम का खूब स्वागत किया था. फिर 6 मार्च को आयशा नूरी ने अतीक के और रिश्तेदारों के साथ एक प्रेस कॉंफ्रेस भी की थी. इस प्रेस कॉंफ्रेस में आयशा नूरी ने अतीक और अशरफ को बेकसूर बताया था. इस प्रेस कॉंफ्रेस के दौरान आयशा नूरी ने दोनों की जान को खतरा भी बताया था. पुलिस ने अब उमेश पाल हत्याकांड मामले में आयशा नूरी को भी आरोपी बना दिया है. आपको ये भी बता दे उमेश पाल अपहरण केस जो कि 2007 में दर्ज हुआ था, में अतीक अहमद और उनके दो अन्य साथियों को उम्रकैद की सजा हुई है.

 

 

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज