Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Srinagar: झेलम नदी में पलटी नाव, 4 की मौत, कई छात्र लापता

Jammu-Kashmir Boat Capsize | shrinagar | accident | shreshth bharat

Srinagar Accident: जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में मंगलवार की सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। झेलम नदी में यात्रियों से भरी एक नाव पलट गई है। ये हादसा गंडवाल से बटवाडा के बीच हुआ। बताया जा रहा है कि ये नाव गंडवाल से बटवाड़ा की ओर जा रही थी। इस नाव में 12 स्कूली बच्चों के साथ कई लोग सवार थे। इस घटना में चार लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है।

मौके पर मौजूद लोगों ने अपनी जान पर खेलकर तीन लोगों की जान बचा ली। तीनों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल तीनों को डॉक्टर्स के ऑब्जर्वेसन में रखा गया है। कई लोगों के लापता होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल बचाव कार्य जारी है।

स्थानीय लोग एसडीआरएफ और अन्य अधिकारियों से तेजी से ऑपरेशन करने का आह्वान कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक घंटा बीत जाने के बावजूद किसी भी बचाव दल का कोई निशान नहीं देखा गया है।

इस मामले में पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि रोजाना स्कूली बच्चे और गांव के लोग गंडबल से बाटवारा जाते हैं। आज जो नाव पलटी उसमें स्कूली बच्चों समेत उनके माता-पिता और मजदूर शामिल थे। ये लोग रोज ऐसे ही नाव में बैठकर झेलम नदी पार करते थे।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा