Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

असम: गोलाघाट में ट्रक-बस की टक्कर में 12 की मौत, 25 घायल

1

असम के गोलाघाट जिले में बुधवार सुबह एक बस और ट्रक के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। इस भंयकर हादसे कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और 25 अन्य घायल हो गए।  पुलिस के मुताबिक हादसा गोलाघाट जिले के डेरगांव के पास बालीजान इलाके में हुआ।

गोलाघाट जिले के पुलिस अधीक्षक राजेन सिंह ने बताया कि हादसा बुधवार सुबह करीब 5 बजे हुआ। राजेन सिंह ने कहा “एक टीम को लेकर बस गोलाघाट जिले के कमरबंधा इलाके से तिलिंगा मंदिर की ओर जा रही थी। बालीजान इलाके में बस एक ट्रक से टकरा गई और ट्रक जोरहाट की ओर से रॉन्ग साइड में आ रहा था। घटनास्थल से 10 शव बरामद किए गए और डेरगांव सीएचसी भेजा गया। 27 घायल व्यक्तियों को जोरहाट मेडिकल कॉलेज और अस्पताल रेफर किया गया, जहां दो लोगों ने दम तोड़ दिया।”

घटना के बाद स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव कार्य में जुट गए। गोलाघाट जिले के एसपी राजेन सिंह ने कहा हमारी जांच जारी है और हम कानून के मुताबिक कार्रवाई करेंगे।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा
JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही