Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

सुप्रीम कोर्ट ने आयुर्वेदिक कंपनी के प्रबंधक को किया तलब, जानिए वजह

supreme court | ayurvedic | baba ram dev | shreshth bharat

सुप्रीम कोर्ट ने आयुर्वेदिक कंपनी के प्रबंध निदेशक आचार्य बालकृष्ण और योग गुरु रामदेव को सुनवाई के लिए अगली तारीख पर पेश होने का आदेश दिया है। बीमारियों के इलाज के लिए भ्रमित करने वाले विज्ञापनों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने पतंजलि प्रबंधक को अवमानना का 27 फरवरी 2024 को नोटिस भेजकर जवाब मांगा था। लेकिन, उनके द्वारा कोई जवाब नहीं दिया गया था। 21 नवंबर को सुनवाई के दौरान पतंजलि आयुर्वेद के वकील ने सुप्रीम कोर्ट को आश्वस्त किया कि भविष्य में ऐसा कोई विज्ञापन प्रकाशित नहीं करेंगे। यह भी सुनिश्चित करेंगे कि मीडिया में भी किसी तरह का कोई बयान न दिया जाएं। इस आश्वासन को अदालत ने अपने आदेश में भी दर्ज किया है।

न्यायमूर्ति हिमा कोहली और न्यायमूर्ति अहसानुद्दीन अमीनुल्लाह की पीठ ने कंपनी के प्रबंधक बालकृष्ण को नोटिस का जवाब न देने पर आपत्ति जताई। अब सुप्रीम कोर्ट ने बाबा रामदेव को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस के बाद उनके खिलाफ अवमाना की कार्रवाई शुरू की जाए।

IMA ने पतंजलि पर लगाये ये गंभीर आरोप

IMA ने आरोप लगाया था कि पतंजलि ने कोविड-19 के खिलाफ बदनाम करने के लिए एक कैंपेन चलाया था। इसके बाद अदालत ने पतंजलि को भ्रमित और जूठे विज्ञापन चलाने पर चेतावनी दी थी। इसके बाद खास तरह की बीमारियों को ठीक करने के लिए झूठी दवाई चलाने पर उन पर एक करोड़ का जुर्माना लगाने की पुष्टि की गई थी। एलोपैथिक फर्मास्यूटिकल पर अपनी विवादित टिप्पणी करने के लिए IMA के द्वारा कोर्ट में दायर की गई आपराधिक मामलों का सामना करने के लिए रामदेव ने सुप्रीम कोर्ट का रूख किया था। अदालत ने केंद्र और IMA को नोटिस जारी करते हुए केस की सुनवाई के लिए 15 मार्च की तारीख घोषित की है। इस मामले पर बाबा रामदेव के खिलाफ IPC धारा 188, 269, और 504 के तहत सोशल मीडिया पर भ्रमित करने वाले विज्ञापन का इस्तेमाल करने पर केस दर्ज किया गया था।    

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा