Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

हेमंत सोरेन की भाभी ने थामा बीजेपी का हाथ, जानें क्या है मामला

Hemant Soren | Sita Soren | BJP | JMM | SHRESHTH UP

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भाभी ने अपनी पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की विधायक सीता सोरेन आज यानि मंगलवार को पार्टी को अलविदा कहा और भाजपा में शामिल हो गई। सीता सोरेन दुमका की जामा विधानसभा सीट से तीन बार विधायक रह चुकी हैं। सूत्रों के मुताबिक, हेमंत सोरेन के जेल जाने के बाद से ही वो नाराज हैं क्योंकि उन्हें मुख्यमंत्री नहीं बनाया है।

भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद सीता सोरेन ने कहा, ”उन्होंने 14 साल झामुमो के लिए काम किया है। लेकिन, पार्टी उन्हें कभी भी वो सम्मान नहीं दे पाई, जिसकी वो हकदार थीं। यही वजह है कि उन्होंने बीजेपी में शामिल होने का फैसला लिया है। साथ ही उन्होंने कहा कि पीएम मोदी, जेपी नड्डा और अमित शाह पर पूरा भरोसा है। झारखंड में बदलाव की जरूरत है।”

जेएमएम ने इस खबर पर हैरानी जताते हुए कहा कि उन्हें सीता सोरेन के बीजेपी ज्वाइंन करने के बारे में कुछ भी नहीं पता था। तो वहीं, सांसद महुआ माजी ने उनके बीजेपी में शामिल होने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। महुआ माजी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमारी पार्टी अभी संकट के दौर से गुजर रही है। पार्टी के थोड़ा धैर्य तो रखना चाहिए। हाल ही में नोट फॉर वोट के बदले केस में उनका नाम आया था। इस मामले की जांच भी चल रही है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप