Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

MDH और एवरेस्ट के मसालों को विदेशों में किया बैन, पढ़े पूरी खबर

MDH | Everest | Hong Kong | Singapore | SHRESHTH BHARAT

MDH and Everest spices banned: सिंगापुर और हॉन्ग कॉन्ग में भारतीय मसाला कंपनी एमडीएच और एवरेस्ट के चार मसालों पर बैन लगा दिया है। सूत्रों के मुताबिक, ये बैन मसालों में स्वीकार्य सीमा से अधिक कीटनाशक एथिलीन ऑक्साइड पाए जाने के दावे के बाद लगाया गया है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर किसी भी कंपनी की ओर से इस मामले पर अभी तक कोई बयान नहीं आया है।

सिंगापुर मीडिया में आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय मसाला बोर्ड भारतीय ब्रांडों एमडीएच और एवरेस्ट के चार मिक्स मसाला उत्पादों की बिक्री पर हॉन्ग कॉन्ग और सिंगापुर द्वारा लगाए गए प्रतिबंध की जांच कर रहा है। इसी बीच ऐसी खबरें आई थी कि इन मसालों में स्वीकार्य सीमा से अधिक कीटनाशक एथिलीन ऑक्साइड पाए जाने का दावा किया गया था।

साथ ही बाजार में बिक्री हो रहे चारों मसालों को वापस लाने का भी आदेश दिया है। प्रतिबंध के बाद ही भारत सरकार ने मसालों की गुणवत्ता की जांच के लिए आदेश दिए है। देश में अलग-अलग कंपनियों के मसालों के भी जांच के आदेश दिए है।

हॉन्ग कॉन्ग और सिंगापुर द्वारा एमडीएच और एवरेस्ट के कुछ मसालों पर एथिलीन ऑक्साइड की मौजूदगी के कारण प्रतिबंध लगाने के बारे में मेरी राय है , जो कैंसर पैदा करने वाला रसायन है। ईटीओ का कोई भी पता लगाने योग्य स्तर सुरक्षित नहीं माना जाता है। FSSAI क्या कर रहा है? उपभोक्ता के रूप में हम क्या कर सकते हैं? संक्षेप में, जब तक नियामक संस्थाएं सख्त नहीं होंगी, हम घर के बने भोजन की सुरक्षा के बारे में आश्वस्त नहीं हो सकते, बाहर के खाने की तो बात ही छोड़ दें। और इसके लिए, FSSAI को अधिक कर्मियों, धन और ‘विनियमन’ की आवश्यकता है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल