Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Video: हवा में टकराए नौसेना के दो हेलीकॉप्टर, 10 की मौत

two military helicopters collided midair in Lumut, Malaysia.

मलेशिया में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। हेलीकॉप्टर रॉयल मलेशियन नेवी के समारोह की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान यहां नौसेना के दो हेलीकॉप्टर हवा में आपस में टकरा गए। इस घटना में 10 क्रू सदस्यों की मौत हो गई।

मलेशियाई नौसेना द्वारा जारी किए गए बयान के मुताबिक, घटना लुमुत नौसैन्य बेस पर सुबह करीब 9.30 बजे हुई। दो हेलीकॉप्टर एक दूसरे से टकरा गए। जिसके बाद दोनों ही हेलीकॉप्टर स्टेडियन के ग्राउंड में गिर गए। दुर्घटना के बाद सभी मृतकों के शव को लुमुत आर्मी बेस अस्पताल ले जाया गया। यहां उनकी पहचान के बाद शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह हादसा तब हुआ, जब एक हेलीकॉप्टर का रोटर (पंखा) दूसरे हेलीकॉप्टर से टकरा गया और दोनों ही स्टेडियम के ग्राउंड में गिर गए।

यह घटना तब हुई जब हेलीकॉप्टर चालक दल अगले सप्ताह 3 मई से शुरू होने वाले नौसेना दिवस समारोह के लिए अभ्यास कर रहे थे।
मलेशियाई सशस्त्र बल हेलीकॉप्टर टक्कर की जांच के लिए एक जांच बोर्ड का गठन किया जाएगा। सशस्त्र बल के प्रमुख मोहम्मद अब रहमान ने पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।
रक्षा मंत्री मोहम्मद खालिद नॉर्डिन के दुर्घटनास्थल का दौरा करने की उम्मीद है। मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने टक्कर को “दिल दहला देने वाली त्रासदी” बताया और पुष्टि की कि जांच होगी।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल