Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Depression से कैसै बचें, जानिए इस खास रिपोर्ट में

Depression | mental health | health is wealth | shreshth bharat

Health is Wealth: स्वास्थ ही असली पूंजी है,ये कहावत तो आपने सुनी ही होगी। ऐसा इसलिए कहा जाता है क्योंकि अगर आप फिट होगे तो आप आराम से कोई भी काम कर सकते हैं, लेकिन आज के दौर में फिजिकल हेल्थ से ज्यादा लोगों को अपने मेंटल हेल्थ का ध्यान रखना चाहिए।

दरअसल, बिज़ी लाइफस्टाइल और अजब-गजब खानपान मतलब इमप्रोपर डाइट के चक्कर में लोग मेंटली तौर पर काफी अनफिट रहते हैं। छोटे बच्चों से लेकर बड़े, बूढ़े भी फिजकल से ज्यादा मेंटली परेशान रहते हैं। इसलिए अब मेंटली फिट रहना भी किसी पूंजी से कम नहीं हैं। अगर आप मानसिक फिट होंगे तो आप ज़िंदगी को बेहतर बना सकते है। इसलिए आज हम आपको बताएंगे मेंटल हेल्थ यानी मानसिक स्वास्थ क्या है, क्यों आप मानसिक अस्वस्थता का शिकार बनते हैं औऱ आप कैसे अपनी मेंटल हेल्थ का ध्यान रख सकते हैं। आप मानसिक अस्वस्थ कई कारणों की वजह से हो सकते है जैसे कुछ बायलोजिकल फैक्टरस हो सकते है। जैसे ये जीन्स या फैमली हिस्ट्री पर भी डिपेंड करता हैं या फिर आपके जीवन के तकलीफ भरे अनुभव भी आपकी मेंटल हेल्थ को बर्बाद कर सकते हैं। इतनी ही नहीं अगर आप हमेशा नकारात्मक सोचते हैं, तो ये भी आपके लिए घातक हो सकता हैं। खानपान, नशीले पदार्थ का इस्तेमाल भी आपकी मेंटल हालत बिगाड़ सकते हैं।

सबके अलग-अलग होते हैं लक्षण

मानसिक बिमारी के लक्षण के बारे में बात करे तो सबके लक्षण अलग-अलग होते हैं। हालांकि कुछ संकेत समान भी होते है। जैसे ज्यादा सोचना जिसे आप ओवर थिंकिंग भी कहते हैं, एंग्जायटी या फिर घबराहट होना, खाने और सोने में बदलाव आना, ज्यादा चिंता करना, खुद को नुकसान पहुंचाने के बारे में सोचना या फिर बहुत ज्यादा मूड स्विंगस होना। ये कुछ लक्षण आपको मानसिक बिमारी के दौरान देखने को मिलेंगे।

वहीं, अगर मानसिक स्वास्थ से जुड़ी कुछ बिमारियों के बारें में बात करे तो। इसमें आपको एंग्जायटी डिसऑर्डर हो सकता है। ये लोगो को गंभीर चिंता के कारण होता हैं। एंग्जायटी डिसऑर्डर भी कई प्रकार के होते हैं। पैनिक डिसॉर्डर, फोबिया या फिर सोशल एंगजायटी हो सकता है।

मानसिक बिमारी के दौरान आप मूड डिसऑर्डर का भी आप शिकार हो सकते है। इसमें लोगों की मनोदशा में बहुत जल्दी जल्दी बदवाल आता हैं। इसमें भी कई प्रकार होते हैं। जैसे-मेजर डिपरेशन या बाइपोलर डिसॉर्डर।

अगर आप अपनी मेंटल हेल्थ को एकदम फिट रखना चाहते है तो इन टिप्स को जरुर फॉलो कर सकते हैं।

1. सबसे पहले खुद को लोगो से जोड़े रखे सबसे संपर्क खत्म करना बिल्कुल अच्छा साइन नहीं हैं।

2.लोगों से ज्यादा से ज्यादा बातें करें, कुछ भी अपने मन में ना रखें।

3.साथ ही हमेशा पॉजिटिव ही सोचे, कभी-कभी फिजिकल एक्टिविटिस करना भी आपकी मेटल हेल्थ को फिट रखता हैं।

4.अपनी स्लीप पैर्टन यानी की सोने के समय पर ध्यान दे हमेशा समय से सोए और समय से उठें साथ ही अच्छी नींद भी ले।

5.हेल्थी डाइट भी आपके मानसिक स्वास्थ के लिए बहुत जरुरी हैं। किसी भी नशीले पदार्थ से जितना हो सके उतना बचें।

6.ज्यादा सोचना भी आपकी मेंटल हेल्थ को बिगाड़ सकता हैं। हमेशा वही चाजे करे जिससे आपको खुशी मिलती हो।

7.साथ ही योगा करने से भी आपका मन शांत रहेगा और आप अच्छा महसूस करें।

ऐसी ही कुछ आसान टिप्स के फॉलो करके आप अपनी मेंटल हेल्थ को औऱ ज्यादा हेल्दी बना सकते हैं और फिजिकल हेल्थ के साथ साथ मेंटल हेल्थ पर भी ध्यान दे सकते हैं।

 

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार