श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

नींबू पानी के हैं शौकीन, शरीर को हो सकते हैं ये नुकसान…

Lemon Water | Healthy Tips | Lemon | Lemon Juice

Side Effects Of Drinking Nimbu Pani: पूरे देश में इस समय भयंकर गर्मी पड़ रही है। कई राज्यों में तापमान आसमान छू रहा है। इस गर्मी से बचने के लिए लोग पेय पदार्थ की ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। धूप की मार से बचने के लिए शरीर को ठंडक चाहिए होती है। गर्मी में नींबू का सेवन लोग तेजी के साथ करते हैं। गर्मी में लोग गर्मी से बचने के लिए नींबू पानी का सेवन करते हैं। इससे शरीर में पानी की कमी भी नहीं होती। मीठा या नमक वाला नींबू पानी बेहद स्वादिष्ट लगता है और ठंडे पानी से बना हो तो शरीर को तुरंत अंदर से ठंडक देता है। नींबू पानी से शरीर को विटामिन सी, पौटेशियम और फोलेट मिलता है।
इस पानी को पीने पर शरीर अंदर से साफ हो जाता है, टॉक्सिंस निकलने लगते हैं और डिटॉक्स इफेक्ट्स मिलते हैं। ज्यादा नींबू पानी का सेवन भी शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है। ज्यादा नींबू पानी पीने से क्या समस्याएं आ सकती हैं आइए जानते हैं…

हो सकती हैं पेट की समस्याएं
बहुत ज्यादा नींबू पानी पीने से पेट की दिक्कतें बढ़ सकती हैं। ज्यादा नींबू पानी पीने से हार्टबर्न, जी मितलाना और उल्टी आने की संभावना बढ़ जाती है।

मुंह में हो सकते हैं छाले
मुंह के छालों को बढ़ाने में भी नींबू पानी का असर दिख सकता है। मुंह में अक्सर ही छोटे लाल या सफेद छाले निकल आते हैं, जिससे बहुत दर्द होता है और आदमी को खाने में भी दिक्कत होनें लगती है।

किडनी की कुछ समस्याओं में नुकसानदेह
किडनी से जुड़ी कुछ समस्याओं में नींबू पानी का सेवन नुकसानदेह भी हो सकता है। क्रोनिक किडनी की बीमारियों में भी इसके सेवन से बचना चाहिए, नहीं तो ये आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है।

हड्डियों को नुकसान
एक्सपर्ट के मुताबिक नींबू पानी का ज्यादा सेवन करने से हड्डियों को भी नुकसान होता है। ये जोड़ों और हड्डियों के बीच मौजूद चिकनाई को कम कर सकता है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

PM Narendra Modi
'वंशवाद की राजनीति…', PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला तीखा हमला
ind vs ban
अश्विन के शतक से शुरूआती झटकों से उबरा भारत, जडेजा ने लगाया अर्धशतक
Mathura Train Accident
मथुरा में पटरी से उतरे मालगाड़ी के 25 डिब्बे; कई ट्रेनें निरस्त
Adani Foundation
आंध्र प्रदेश में बाढ़ से बुरे हालात, अडानी फाउंडेशन ने 25 करोड़ रुपये का दिया योगदान
Gorakpur-Lucknow News
रेलवे बोर्ड ने गोरखपुर और लखनऊ के बीच चौथी लाइन को दी मंजूरी
Shoes Vastu Tips
घर की इस दिशा में भूलकर भी न उतारें जूते-चप्पल, वरना हो जाएंगे कंगाल !