Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

अब ब्रेन ट्यूमर का इलाज होगा बस 1 घंटे में, भारत में आई ये चमत्कारिक मशीन

अब भारत में एक ऐसी चमत्‍कार‍िक मशीन आ गई है, जिससे ब्रेन ट्यूमर का इलाज सिर्फ एक घंटे में हो जाएगा और मरीज को अस्‍पताल से उसी दिन छुट्टी...
Brain Tumor Will Be Treated In Just 1 Hour

Brain Tumor Will Be Treated In Just 1 Hour: अगर किसी व्यक्ति को ब्रेन ट्यूमर जैसी गंभीर बीमारी हो जाती है तो, इसका इलाज काफी मुश्किल हो जाता है। ब्रेन ट्यूमर की सर्जरी में लगभग 6 से 8 घंटे तक का समय लग जाता है। इतने लंबे समय तक चल रहे सर्जरी से मरीजों और डॅाक्टर को काफी परेशानी होती थी लेकिन, अब भारत में एक ऐसी चमत्‍कार‍िक मशीन आ गई है, जिससे ब्रेन ट्यूमर का इलाज सिर्फ एक घंटे में हो जाएगा और मरीज को अस्‍पताल से उसी दिन छुट्टी भी मिल जाएगी।

ब्रेन ट्यूमर के इलाज के लिए दक्षिण एशिया की पहली गामा नाइफ एस्प्रिट रेडियो मशीन फोर्टिस अस्पताल द्वारा मंगाई गई है। इस चमत्‍कार‍िक मरीज का बेहद कम समय में इलाज हो पाएगा। पहले जहां मरीजों को मल्टीपल ब्रेन मेटास्टेसिस के लिए लगभग 30 बार ट्रीटमेंट के ल‍िए जाना पड़ता था, वहीं इस चमत्‍कार‍िक मशीन के आने के बाद मरीजों को क‍िसी तरह की कोई चीरफाड़ या दर्द नहीं होने वाला है।

कैसे काम करती है ये मशीन?

गामा नाइफ एस्प्रिट रेडियो सर्जरी मशीन 20 म‍िनट से लेकर 1 घंटे में इलाज करने में सक्षम है। डॅाक्टर के अनुसार, इस मशीन के अंदर कोबाल्ट 60 के 192 सोर्सेस हैं जो एक प्वाइंट पर फोकस करते हैं। रेडियो थेरेपी में बाकी एरिया भी रेडिएशन के दायरे में आता है, लेकिन इसमें ऐसा नहीं है। इससे बाकी कोश‍िकाओं को कोई नुकसान नहीं पहुंचता है।

इतनी है कीमत

इस मशीन की कीमत करीब 40 करोड़ रुपए बताई जा रही है। मरीजों को इस मशीन से इलाज कराने के लिए करीब 4 से 5 लाख रुपये देने होंगे। बता दें कि मरीजों को इतनी फिस ही पहले भी देने होते थे। साथ ही मरीजों को पहले 30 बार अस्‍पताल जाना पड़ता था, लेकिन इस चमत्कारिक मशीन के आने के बाद मरीजों को बस एक सेशन ही लेना पड़ेगा। फोर्टिस ग्रुप के सीओओ अनिल विनायक ने बताया कि आगे की योजना है कि बाकी फोर्टिस के अस्पतालों में भी इस मशीन को लगाया जाए।

यह भी पढ़ें- स्वाद में ही नहीं सेहत के लिए भी ‘अमृत’ समान है प्याज, यहां जानें अनगिनत फायदे

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग