श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

ज्यादा गर्म चाय पीने वाले हो जाएं सावधान, शरीर को हो सकते हैं ये नुकसान

गर्मी हो या सर्दी, हर व्यक्ति अपने दिन की शुरूआत चाय या कॉफी के साथ करता है। आज के समय में चाय व कॉफी हर व्यक्ति के जीवन का हिस्सा बन गया है
hot tea | coffee | side effect | shreshth bharat

Effects of Drinking Hot Tea: गर्मी हो या सर्दी, हर व्यक्ति अपने दिन की शुरूआत चाय या कॉफी के साथ करता है। आज के समय में चाय व कॉफी हर व्यक्ति के जीवन का हिस्सा बन गया है, लेकिन क्या आपको पता है कि अधिक गर्म चाय और कॉफी आपके शरीर के लिए कितनी खतरनाक होती है। चलिए आज आपको बताएंगे कि गर्म चाय और कॉफी पीने से आपके शरीर को क्या-क्या नुकसान हो सकता है।

ज्यादा गर्म चाय व कॉफी पहुंचाती है ज्यादा नुकसान

चाय-कॉफी (Chai Coffee) गर्म-गर्म पीने से शरीर को बहुत नुकसान होता है। ज्यादातर लोगों को ठंडी चाय या कॉफी पीने में अच्छी नहीं लगती और वो कॉफी गर्म रहते हुए ही इसे पीना पसंद करते हैं। डॉक्टर्स के मुताबिक ये और ज्यादा खराब आदत है। एक तो चाय कॉफी, दूसरा उसे बेहद गर्म पीना मुंह और पेट के लिए सही नहीं है। डॉक्टर्स मानते हैं कि चाय-कॉफी के अलावा दूसरा और कोई पेय इतना गर्म नहीं पिया जाता है तो फिर इसको भी थोड़ा ठंडा पीना चाहिए। तेज गर्म चॉय-कॉफी मुंह, खाने की फूड पाइप से लेकर हमारे पेट में पहुंचने पर नुकसान पहुंचाती है। गर्म चाय पीने से एसिडिटी होती है।

हाथरस हादसे में बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी पर 1 लाख का इनाम घोषित

ज्यादा गर्म चाय-कॉफी है खतरनाक

अगर आप रोज सुबह खाली पेट चाय या कॉफी पीते हैं तो इससे गैस बनने की परेशानी शुरू हो जाती है। खाली पेट चाय (tea) पीने से हमारी भूख खत्म हो जाती है और हमें घंटों खाने की इच्छा नहीं होती। खाली पेट चाय-कॉफी पीने से कुछ सालों में शरीर के जोड़ों में दर्द शुरू हो जाता है। आगे चलकर हड्डियां भी कमजोर होती जाती हैं। ज्यादा चाय-कॉफी पीने से दांतों के एनामेल खराब हो जाता है और ये पीले पड़ सकते हैं या निशान बन जाते हैं।

विश्व विजेताओं का विजय रथ शुरू, BCCI ने लिखा-‘नीले रंग का समुद्र’

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज
Akhilesh Yadav Ram Mandir Donation Row
अयोध्या दान विवाद पर गरमाई राजनीति, चंपत राय के इस्तीफे के बाद BJP पर बरसे अखिलेश; बोले- अब खुलेंगे भाजपा के राज...
Ram Mandir Donation Theft Case
Ram Mandir Donation Theft Case: राम मंदिर ट्रस्ट पर संकट गहराया, दान विवाद के बीच चंपत राय-अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा
Champat Rai Resigns Ram Mandir Trust
Champat Rai Resigns Ram Mandir Trust: SIT की रिपोर्ट के बाद चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा
Ram Mandir Donation Controversy
राम जन्मभूमि दान मामले में पुलिस का शिकंजा, मुख्य आरोपी टीनू यादव हिरासत में; SIT जुटा रही साक्ष्य