Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

हाथरस हादसे में बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी पर 1 लाख का इनाम घोषित

मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुकर पर 1 लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया है। अब उसके खिलाफ कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी कराया जाएगा...
Police declared reward of one lakh on main accused in hathras accident

हाथरस हादसे में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। आईजी शलभ माथुर ने प्रेस वार्ता करते हुए जानकारी दी कि टीम ने पूछताछ के बाद आयोजन समिति से जुड़े 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुकर पर 1 लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया है। अब उसके खिलाफ कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी कराया जाएगा।

Jharkhand: हेमंत सोरेन आज शाम तीसरी बार लेंगे सीएम पद की शपथ

आईजी शलभ माथुर ने कहा कि अगर इस मामले में जरूरत पड़ती है तो भोले बाबा से भी पूछताछ की जाएगी। बाबा का रोल सामने आया, तो उसके खिलाफ कारवाई की जाएगी। हालांकि, अब तक उनके खिलाफ कोई भी कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है। साथ ही FIR में भी उनका नाम नहीं है। लेकिन भोले बाबा के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। उनके फॉलोअर्स हर शहर में हैं, ऐसे में कई शहरों में पुलिस की टीमें लगी हुई हैं। बाबा ने नौकरी से वीआरएस लिया था, न्यायिक आयोग इसमें प्रशासनिक लापरवाही की जांच करेगा।

विश्व विजेता भारतीय टीम ने पीएम मोदी से की मुलाकत, खूब लगाए ठहाके

आईजी शलभ माथुर ने आगे बताया कि इस मामले में मृतकों की संख्या 121 है। सभी शवों की पहचान हो गई है और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी हो गई है। आईजी शलभ माथुर ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता की धारा-105, 110, 126(2), 223 और 238 के अंतर्गत मामला दर्ज़ किया गया है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग