Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

चीन का नया वायरस जो तीन दिन में ले लेगा इंसान की जान

आपको बता दें, हाल ही में चीन के हेबई मेडिकल यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने एक नया वायरस तैयार किया है। जो सिर्फ तीन दिन में इंसान की जान ले सकता है। इस नए वायरस का जिक्र एक पत्रिका में किया गया है। ऐसा कहा जा रहा है कि वैज्ञानिकों ने इबोला वायरस की नकल...
new virus | china | corona | corona virus | shreshth bharat

कोरोना वायरस ने दुनिया को हिलाकर रख दिया था, जिसमें लाखों लोगों ने अपनी जान गंवाई थी। दुनिया भर के वैज्ञानिकों ने दावा किया था कि कोरोना वायरस चीन की देन थी। ऐसे कारनामों को लेकर चीन दुनिया भर में चर्चा में बना रहता है। इस बार भी चीन के वैज्ञानिकों ने एक और नया वायरस बनाया है। ऐसा कहा जा रहा है कि चीन ने कोरोना से भी घातक वायरस बनाया है, जोकि तीन दिन के अंदर व्यक्ति की जान ले सकता है। इसी नए वायरस को लेकर दुनिया भर में चर्चा शुरू हो गई है।

आपको बता दें, हाल ही में चीन के हेबई मेडिकल यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने एक नया वायरस तैयार किया है। जो सिर्फ तीन दिन में इंसान की जान ले सकता है। इस नए वायरस का जिक्र एक पत्रिका में किया गया है। ऐसा कहा जा रहा है कि वैज्ञानिकों ने इबोला वायरस की नकल उतारने के लिए इसमें सिंथेटिक वायरस का उपयोग किया है, जो इतना घातक साबित हो रहा है।

वैज्ञानिकों ने किया था परीक्षण

चीन के वैज्ञानिकों ने इस नए वायरस को 10 हैम्स्टर्स पर प्रयोग किया है। इस प्रयोग के बाद वैज्ञानिकों ने दावा किया कि यह वायरस सिर्फ तीन दिनों में किसी भी इंसान की जान ले सकता है। वैज्ञानिकों ने कहा कि है हैम्स्टर्स पर इस नए वायरस का टीका लगाने के 3 दिन बाद ही इसके लक्षण दिखने लगे थे।  मल्टी-ऑर्गन फेल्योर के कारण तीन दिन के भीतर हैम्स्टर्स की मृत्यु हो गई थी। इस वायरस से हैम्स्टर्स के मरने के बाद वैज्ञानिकों ने उसके अंगों को काटा और वायरस के प्रभाव का विश्लेषण किया। इस वायरस ने सबसे ज्यादा हैम्स्टर्स की आंखों पर प्रभाव डाला था।

वायरस बनाने की क्या है असली वजह

चीनी वैज्ञानिकों ने कहा कि इस सिंथेटिक वायरस का चीनी वर्जन अलग है। इस वायरस का प्रयोग मनुष्यों पर इबोला के प्रभाव और इसके इलाज के तरीकों का पता लगाना है। वैज्ञानिकों ने ये भी दावा किया कि यह वायरस लैब से गलती से लोगों में प्रवेश कर गया तो काफी घातक होगा।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा
JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही