Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

इस एक्ट्रेस ने कराई थी मुनव्वर फारुकी से महजबीन मुलाकात

मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि उन दोनों को मिलाने वाली और कोई नहीं बल्कि टीवी की संस्कारी बहू है। आइए जानते हैं मुनव्वर-महजबीन की पहली मुलाकात किसने कब, कहां और कैसे कराई?
Munawar Faruqui And Mehzabeen Coatwala Wedding | Munawar Faruqui | Mehzabeen Coatwala | wedding | shreshth bharat

Munawar Faruqui And Mehzabeen Coatwala Wedding: कहते हैं कि दो प्यार करने वालों को मिलाने के पीछे किसी तीसरे का हाथ होता है। कुछ ऐसे ही स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी और उनकी नई बेगम महजबीन कोटवाला के साथ भी हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि उन दोनों को मिलाने वाली और कोई नहीं बल्कि टीवी की संस्कारी बहू है। आइए जानते हैं मुनव्वर-महजबीन की पहली मुलाकात किसने कब, कहां और कैसे कराई?

इस एक्ट्रेस ने कराई मुनव्वर-महजबीन की मुलाकात

जैसा सभी को पता है कि हिना खान और मुनव्वर एक दूसरे के बहुत अच्छे दोस्त हैं। इसी बीच मीडिया रिपोर्ट का दावा है कि
मुनव्वर फारुकी अपनी दूसरी बेगम महजबीन कोटवाला से हिना खान के जरिए ही मिले थे। रिपोर्ट के मुताबिक, हिना खान ने महजबीन कोटवाला को मुनव्वर का मेकअप करने के लिए कहा था। इसी दौरान दोनों के बीच दोस्ती हो गई। धीरे-धीरे ये दोस्ती प्यार में बदल गई और डेटिंग के महज दो महीने बाद ही उन्होंने निकाह कर लिया।

हिना खान हुई मुनव्वर के रिसेप्शन में शामिल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस हिना खान मुनव्वर फारूकी के रिसेप्शन में भी शामिल हुईं थीं। दरअसल, सोशल मीडिया पर हिना की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें वह काफी खूबसूरत आउटफिट में नजर आ रही हैं। तस्वीरों को देखकर ऐसा मालूम हो रहा है कि एक्ट्रेस किसा शादी में शामिल होने जा रही हैं। उन्होंने अपनी तस्वीर पर ‘मेरे यार की शादी है’ गाना भी लगाया है। हालांकि हिना और मुनव्वर की ओर से इसकी अब तक पुष्टी नहीं की गई है।

दूसरी बार मुनव्वर ने किया निकाह

बता दें, महजबीन कोटवाला से ये मुनव्वर का दूसरी शादी है। उनकी नई बेगम एक मेकअप आर्टिस्ट हैं। उन्होंने बॉलीवुड के कई स्टार्स का मेकअप किया है। जबकि मुनव्वर की पहली पत्नी का नाम जैस्मीन है, जिससे उन्हें एक बेटा भी है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा
JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही