श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

इस वजह से अमिताभ बच्चन ने फैंस और भगवान का जताया आभार

AMITABH BACHCHAN | HEALTH | MUMBAI | SHRESHTH BHARAT

बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन को आज सुबह मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती किया गया है। सूत्रों के हवाले से पता चला है कि अमिताभ बच्चन ने अपने पैर की एंजियोप्लास्टी करवाई है। उनके पैर में जमे खून के थक्कों की वजह से एंजियोप्लास्टी की गई है। ज्यादातर एंजियोप्लास्टी दिल के लिए कराई जाती है। उनकी सफल एंजियोप्लास्टी के बाद फैंस और भगवान के प्रति अमिताभ बच्चन ने अपना आभार जताया है। उन्होंने एक्स पर ट्वीट करते हुए कहा कि मैं फैंस का हमेशा के लिए आभार व्यक्त करता हूं। अमिताभ बच्चन के इस ट्वीट के बाद फैंस ने उनकी हेल्थ को लेकर कंसर्न दिखाते हुए उनकी सलामती के लिए प्रार्थना की।

हाथ की कराई थी सर्जरी

इससे पहले साल की शुरूआत में ही अमिताभ बच्चन ने अपने हाथ की सर्जरी करवाई थी। इसकी जानकारी अमिताभ बच्चन ने अपने एक ब्लॉग में दी थी। उन्होंने एक सेट पर अपनी तस्वीर शेयर की थी। इसमें वह अक्षय कुमार के साथ हाथ को लेकर चर्चा करते नजर आए थे।

ट्वीट पर फैंस की प्रतिक्रिया

अमिताभ बच्चन ने एक्स पर एंजियोप्लास्टी की ख़बर दी तो फैंस ने उनके जल्द ठीक होने की कामना की। एक फैंस ने लिखा कि मैं प्रर्थना करता हूं कि आप जल्द ठीक हो जाओगे। वहीं, दूसरे ने लिखा कि मैं जल्द ही आपसे मिलूंगा। एक फैंस ने कहा कि आप जल्द ही ठीक हो जाओ और नई-नई फिल्में बनाते रहें। जल्द ही कल्कि का अपडेट भी देना।   

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज