Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

नए सीन्स के साथ कल OTT पर रिलीज होगी ‘एनिमल’

ANIMAL POSTER | SHRESHTH BHARAT

रणबीर कपूर अभिनीत फिल्म ‘एनिमल’ ओटीटी दुनिया में अपनी यात्रा शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार है। स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने एक्स पर एक वीडियो के साथ इस रोमांचक खबर को प्रशंसकों के साथ साझा किया।

वीडियो शेयर करते हुए नेटफ्लिक्स लिखा कि हवा घनी है और तापमान बढ़ रहा है। एनिमल में उनके जंगली गुस्से का गवाह बनिए, 26 जनवरी से नेटफ्लिक्स पर हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में स्ट्रीमिंग।

यह फिल्म गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रसारित होगी। फिल्म की ओटीटी यात्रा के बारे में बात करते हुए, रणबीर ने साझा किया कि सिनेमाघरों में ‘एनिमल’ को मिली प्रतिक्रिया से हम बहुत खुश हैं, और अब मुझे खुशी है कि दुनिया भर के दर्शकों को इसे अपने घरों में आराम से देखने का मौका मिलेगा। विश्व स्तर पर अपने काम को प्रदर्शित करने का अवसर वास्तव में विशेष है।

संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित ‘एनिमल’ 2023 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक थी। हालाँकि, स्त्री द्वेष के कथित चित्रण के लिए इसकी आलोचना भी की गई थी।फिल्म में रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर और बॉबी देओल मुख्य भूमिका में थे।

‘एनिमल’ एक परेशान पिता-पुत्र के रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमती है और इसमें रणबीर रणविजय सिंह की भूमिका में हैं, जो अपने पिता पर हत्या के प्रयास के बाद बदला लेने के लिए आगे बढ़ता है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 800 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग