Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

सर्दियों में करें इन फलों का सेवन, कई समस्याएं रहेंगी दूर

18

सर्दियों के मौसम में हमें अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। ऐसे आहार का सेवन करना चाहिए जिससे शरीर गर्म रह सके। इसलिए कई लोग सर्दियों में सूप और गर्म तासीर वाली चीजें खाने की सलाह देते हैं। इसके अलावा हमें सर्दियों में ऐसे आहार का सेवन करना चाहिए जिससे इम्यूनिटी बूस्ट हो सके। इम्यूनिटी बूस्ट होने से सर्दियों में होने वाली बीमारियों से बचा जा सकता है। खासतौर पर सर्दियों में हमें फलों का सेवन करना चाहिए। फलों को खाने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है।

नाशपाती

सर्दियों में नाशपाती का सेवन काफी ज्यादा किया जाता है। यह एक ऐसा फल है जो ठंड में बहुत ही आसानी से मिल सकता है। इसका जूस स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है। इसे बच्चे भी काफी चाव से खा सकते हैं। यह आंत को स्वस्थ रखने के साथ-साथ वजन घटाने में मददगार हो सकता है। नाशपाती विटामिन E और C जैसे एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है जो बीमारियों को दूर कर सकता है। इसके अलावा नाशपाती में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो शरीर में होने वाले सूजन को कम करता है।

अनार

सर्दियों में अनार का सेवन करने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। सर्दियों में ब्लड   से जुड़ी परेशानियां होने की संभावना काफी ज्यादा बढ़ जाती है। इसके अलावा स्किन पर निखार लाने और वजन को घटाने के लिए अनार का सेवन करना लाभकारी होता है।  

सेब

सर्दी हो या गर्मी हर सीजन में सेब लाभकारी हो सकता है। सेब विटामिन ए, फाइबर, पोटैशियम जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। सेब का सेवन करने से मस्तिष्क और शारीरिक विकास बेहतर तरीके से होता है। सर्दियों में दुरुस्त रहने के लिए सेब या फिर सेब का जूस पीने से काफी लाभ हो सकता है। रोजाना सेब खाने से सर्दियों में वजन कंट्रोल रह सकता है।

अमरुद

सर्दियों में कई लोग अमरुद न खाने की सलाह देते हैं। लेकिन आपको बता दें कि यह एक सीजनल फल है जिसका सेवन सर्दियों में लाभकारी हो सकता है। सीजनल फलों का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा होता है। सर्दियों में अमरुद का सेवन करने से पेट अच्छे तरीके से साफ होता है। वहीं सर्दी-जुकाम की परेशानी भी दूर होती है। इतना ही नहीं अमरुद विटामिन सी और कई अन्य पोषक तत्वों से भरपूर होता है जो इम्यूनिटी बूस्ट करने में मददगार है। 

प्लम

सर्दियों में प्लम का भी सेवन किया जा सकता है। आलूबुखारा एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है जो इम्यूनिटी बूस्ट करने में असरदार हो सकता है। इसके अलावा आलूबुखारा में कैंसररोधी गुण मौजूद होता है। सर्दियों में आलूबुखारा का सेवन करने से शरीर को मजबूती मिलती है। ठंड में आलूबुखारा आपको बहुत ही आसानी से मिल सकता है।

संतरा

संतरा सीजनल फल है। सर्दियों में संतरा का सेवन स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है। कई लोग सोचते हैं सर्दियों में संतरा खाने से ठंड लग सकती है। लेकिन ऐसा नहीं है सर्दियों में संतरा स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। हालांकि संतरा स्वाद में काफी खट्टा होता है इसलिए शाम में या फिर रात के वक्त इसे न खाएं। दिन के समय आप संतरा का सेवन कर सकते हैं। यह एंटीऑक्सीडें और विटामिन सी से भपपूर होता है जो इम्यूनिटी बूस्ट कर सकता है। 

मौसम्बी

संतरे की तरह मौसम्बी का सेवन भी सर्दियों में आपके लिए लाभकारी हो सकता है। यह विटामिन सी से भरपूर होता है जो इम्यूनिटी बूस्ट करने में लाभकारी है। खुद को दुरुस्त रखने के लिए नियमित रूप से आप 1 गिलास मौसम्बी का जूस पी सकते हैं। इसके अलावा आप इसे छिलकर संतरे की तरह भी खा सकते हैं। इससे आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ सकती है जो कई बीमारियों को दूर करने में आपकी मदद कर सकता है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग