Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

जहीर ने शेयर की डेटिंग की तस्वीर, सोनाक्षी का आया प्यार भरा रिएक्शन

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर खान की शादी को अभी कुछ ही दिन हुए हैं। इस बीच, सोनाक्षी के पति जहीर ने डेटिंग के दिनों की एक तस्वीर अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की है...
Sonakshi zaheer throwback photo

Sonakshi Zaheer Throwback Photo: सोनाक्षी सिन्हा ने 23 जून को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से शादी की। उनकी शादी में फैमिली और करीबी दोस्त मौजूद थे। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर खान की शादी को अभी कुछ ही दिन हुए हैं। इस बीच, सोनाक्षी के पति जहीर ने डेटिंग के दिनों की एक तस्वीर अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की है।

जहीर इकबाल ने इंस्टाग्राम पर अपनी पत्नी सोनाक्षी सिन्हा के साथ साल 2017 की एक पुरानी फोटो शेयर की है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “यह दिन। यह पल। यह एहसास। मुझे पता था कि यह हमेशा के लिए है। #2017।” रोमांटिक तस्वीर में सोनाक्षी काले रंग की टैंक टॉप पहन रखी हैं तो वहीं जहीर डेनिम शर्ट पहने हुए हैं। जहीर की गर्दन पर हाथ रखे हुए सोनाक्षी चेहरे पर मुस्कान के साथ आंखों में देख रही हैं।

कौन है पलाश मुच्छल? जिनकी स्मृति मंधाना के साथ वायरल हो रही फोटो

दरअसल, पति जहीर के इस पोस्ट पर सोनाक्षी ने कमेंट करते हुए लिखा, “मेरी जान!!! अभी भी हम एक-दूसरे के प्यार में हैं… यह कभी खत्म न हो।” वही, सोनाक्षी के बाद एक्टर पुलकित सम्राट ने कहा- मेरा दिल AWWWW कह रहा है। वहीं, सिद्धार्थ, संगीता बिजलानी और दीया मिर्जा ने हार्ट इमोजी से पोस्ट पर रिएक्शन दिया।

एक्ट्रेस ने ऐसे मनाया अपना हनीमून

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल शादी के बाद हर तरफ चर्चा का विषय बने हुए हैं। इस बीच कपल ने जब अपने हनीमून की फोटोज सोशल मीडिया पर पोस्ट की, तो वो वायरल हो गई। सोनाक्षी सिन्हा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर वीडियो और फोटो शेयर की है, जिसमें वो पूल में पति जहीर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करती नजर आ रही हैं। सोनाक्षी और जहीर की इन रोमांटिक तस्वीरों से साफ हो गया है कि कपल अपने हनीमून पर हैं।

दीपिका को लेकर इमोशनल हुए रणवीर सिंह, कहा- इस साल लाइफ नए सिरे से…

सनसेट का मजे लेते दिखे जहीर

सोनाक्षी और जहीर की जो फोटो सामने आई है, उसमें एक्ट्रेस पति जहीर की गोद में बैठी दिखाई दे रही हैं। वो दोनों टैरेस के पूल में हैं और उनके पीछे खूबसूरत सनसेट दिख रहा है, जिसका कपल मजा ले रहे हैं। इसके साथ ही सोना ने एक स्टोरी भी शेयर की, जिसमें जहीर सेल्फी ले रहे हैं और सोना उनके कंधे पर हाथ रखे नजर आ रही हैं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग
Mamata Banerjee Convoy Attacked
ममता बनर्जी के काफिले पर प्रदर्शनकारियों का हमला, कीचड़-जूते फेंके; हिरासत में TMC कार्यकर्ता की मौत पर हंगामा