Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

कभी राज कपूर के साथ नजर आई थी ये रूसी एक्ट्रेस, अब पहचानना भी मुश्किल

Russian Actress: रूस की खूबसूरती का हर कोई दीवाना है। भारत में रूस के लोगों को बेहद सुंदर माना जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि रूस...
Russian Actress| Kseniya Ryabinkina| shreshth bharat

Russian Actress: रूस की खूबसूरती का हर कोई दीवाना है। भारत में रूस के लोगों को बेहद सुंदर माना जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि रूस में बॉलीवुड का बोलबाला हैं? नहीं न, दरअसल, रूस में लोग बॉलीवुड की फिल्में देखना बेहद पसंद करते हैं और भारतीय एक्टर्स पर भी दिल खोल कर प्यार लूटाते हैं, पर आपको यह जानकर हैरानी होगी कि रूस में बॉलीवुड का ये क्रेज आज से नहीं, बल्कि 80 के दशक से ही है।

जी हां, ना सिर्फ वहां के लोग बॉलीवुड की फिल्मों और एक्टर्स को चाहते हैं, बल्कि वहां के कुछ स्टार्स ने तो बॉलीवुड में काम भी किया है। हम बात कर रहे हैं, 1970 में आई मेरा नाम जोकर में रूस की एक्ट्रेस सेनिया रियाबिनकिना कीं।

सर्कस में काम करने वाली का निभाया था किरदार

सेनिया रियाबिनकिना राज कपूर की फिल्म ‘मेरा नाम जोकर’ में नजर आई थीं। फिल्म में उन्होंने राज कपूर के साथ सर्कस में काम करने वाली लड़की मरीना का किरदार निभाया था। आज 54 साल बाद उन्हें पहचान पाना मुश्किल है। बढ़ती उम्र के साथ सेनिया और भी खूबसूरत होती जा रही हैं। एक्ट्रेस की तस्वीरें देख उन्हें पहचान पाना बेहद मुश्किल हैं।

दीपिका को लेकर इमोशनल हुए रणवीर सिंह, कहा- इस साल लाइफ नए सिरे से…

‘मेरा नाम जोकर’ की शूटिंग खत्म होने के बाद सेनिया रूस वापस लौट गई थी। सेनिया एक प्रोफेशनल बैले डांसर हैं। जब उन्हें पता चला था कि राज कपूर अपने फिल्म में काम करने के लिए कुछ रशियन कलाकारों को ढूंढ रहे हैं, तो वो ऑडिशन के लिए गई थी। फिल्म भले ही ना चली हो, लेकिन इस फिल्म के जरिए सेनिया को काफी फेम मिला था।

Russian Actress ने शेयर की राज कपूर के साथ की वीडियो

सेनिया 75 साल से ज्यादा उम्र की हो गई हैं, लेकिन वो अभी भी बैले डांस करती हैं। वो अभी भी डांस प्रैक्टिस करती हैं। साथ ही सेनिया सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। सेनिया समय-समय पर स्टेज शो करती हैं और अपनी पर्सनल लाइफ को भी काफी इंजॉय करती हैं। कुछ समय पहले उन्होंने फिल्म मेरा नाम जोकर का एक सीन सोशल मीडिया पर शेयर किया था, जिसमें वो राज कपूर के साथ नजर आ रही हैं।

जहीर ने शेयर की डेटिंग की तस्वीर, सोनाक्षी का आया प्यार भरा रिएक्शन

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा
JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल