Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

UPSC ने 2025 में होने वाली परीक्षाओं की तारीखों में किया बदलाव, जारी किया नया कैलेंडर

UPSC Revised Calendar 2025: संघ लोक सेवा आयोग ने साल 2025 में होने वाली परीक्षाओं की तारीखों में बदलाव किया है। UPSC की बदली हुई नई तारीख के अनुसार सिविल सेवा, और भारतीय वन सेवा की प्रीलिम्स परीक्षा 25 मई को आयोजित की जाएगी।
UPSC calendar 2025

UPSC Revised Calendar 2025: संघ लोक सेवा आयोग ने साल 2025 में होने वाली परीक्षाओं की तारीखों में बदलाव किया है। UPSC की बदली हुई नई तारीख के अनुसार सिविल सेवा, और भारतीय वन सेवा की प्रीलिम्स परीक्षा 25 मई को आयोजित की जाएगी। इसका नोटिफिकेशन 22 जनवरी 2025 को जारी किया जाएगा। इसके बाद 11 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। बदली हुई तारीख की जानकारी आयोग की वेबसाइट upsc.gov.in पर देख सकते हैं।

इस कैलेंडर ने सितंबर 2024 से दिसंबर 2025 तक आयोजित होने वाली परीक्षाओं के बारे में जानकारी दी है। इसमें प्रत्येक परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी होने की तारीख, आवेदन करने की अंतिम तिथि और परीक्षा की तारीख दी गई है।

 इस दिन होगी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा

साल 2025 की सिविल सेवा परीक्षा का आयोजन 22 अगस्त को किया जाएगा। वहीं, इंजीनियरिंग सर्विस प्रारंभिक परीक्षा के लिए 18 सितंबर से 8 अक्टूबर तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। इन परीक्षाओं के साथ-साथ एनडीए-एनए व सीडीएस वन का एग्जाम 13 अप्रैल को कराया जाएगा।

ये भी पढ़ें- बहनों ने मजदूरी कर भाई को बनाया IAS, जानिए पवन के संघर्ष की कहानी

कंबाइंड मेडिकल सर्विस-2025 का आयोजन 20 जुलाई को होगा। आवेदन करने के लिए लिंक 19 फरवरी से 11 मार्च तक खोला जाएगा।

सेंट्रल आर्म्स पुलिस फोर्स परीक्षा 3 अगस्त को

सेंट्रल आर्म्स पुलिस फोर्स (एसी) परीक्षा-2025 3 अगस्त को आयोजित की जाएगी, जिसके लिए आवेदन लिंक 5 से 25 मार्च तक खोली जाएगी। वहीं, एनडीए-एनए व सीडीएस टू का नोटिफिकेशन 28 मई को जारी होगा। 17 जून तक आवेदन करने का मौका मिलेगा और 15 सितंबर को एग्जाम होगा। राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और नौसेना अकादमी (NA) की परीक्षा 13 अप्रैल, 2025 को आयोजित की जाएगी। नोटिफिकेशन 11 दिसंबर 2024 को जारी होगा और आवेदन की लास्ट डेट 31 दिसंबर 2024 होगी।

ये भी पढ़ें- UPSC के चेयरमैन मनोज सोनी ने दिया इस्तीफा, निजी कारण बताई वजह

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार