Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

मेट गाला में छाई आलिया भट्ट, सासू मां और ननद समेत इन सेलेब्स ने की तारीफ

Untitled design (50)

Met Gala 2024: एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने मेट गाला में अपने ग्लेमरस लुक से जलवा बिखेरा। इस दौरान एक्ट्रेस ने फ्लोरल प्रिंट वाली साड़ी पहनी थी, जिसमें आलिया काफी सुंदर लग रही थीं। उनका ये लुक फैंस के साथ ही बॉलीवुड सेलेब्स को भी काफी पसंद आया। सभी ने उनकी काफी तारीफ की। आलिया की सासू मां यानी नीतू कपूर ने भी इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है, जिसमें उन्होने लिखा है ‘फैब्यूलस’।

आलिया के लुक पर सास और ननद का रिएक्शन

रणबीर कपूर की मां और दिग्गज एक्ट्रेस नीतू कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर बहू आलिया भट्ट की मेट गाला इवेंट की एक तस्वीर शेयर की है। इस पर उन्होंने एक इमोजी के साथ लिखा ‘शानदार’। आलिया की ननद रिद्धिमा ने भी भाभी की फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा ‘खूबसूरत’।

मां ने शेयर की तस्वीर

आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने भी उनकी मेट गाला की कई तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर शेयर की। सोनी राजदान ने एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘सब्यसाची आप पूर्ण प्रतिभाशाली हैं। पता नहीं आपने इतने समय में यह कलाकृति कैसे बना ली। यह बस आश्चर्यजनक है। इसने आलिया को एक राजकुमारी में बदल दिया है।’

बॉलीवुड सेलेब्स के रिएक्शन

भूमि पेडनेकर, जाह्नवी कपूर, बिपाशा बसु, अनन्या पांडे, खुशी कपूर, वेदांग रैना और अन्य लोगों को भी उनकी पोस्ट पसंद आई। सभी ने आलिया की तारीफ करते हुए उनकी पोस्ट पर कमेंट किया। आपको बता दें कि आलिया भट्ट की साड़ी को बनाने में 1965 घंटे का समय लगा। इसे बनाने में 163 कारीगरों की मेहनत भी है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा