Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

बीजेपी में शामिल हुईं राधिका खेड़ा, कांग्रेस को लेकर दिया ये बड़ा बयान

Screenshot 2024-05-07 151855

कांग्रेस की प्रवक्ता रह चुकी राधिका खेड़ा बीजेपी में शामिल हो गई हैं। उन्होंने हाल ही में दो दिनों पहले कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। पूर्व कांग्रेस प्रवक्ता ने छत्तीसगढ़ राज्य में साजिश रचे जाने और दुर्व्यवहार का आरोप लगाया था। बीजेपी को लेकर राधिका ने कहा कि अगर देश की जनता चाहती है कि वाकई देश में विकास हो तो मेरी तरह उन्हें भी बीजेपी के साथ आना होगा।

कांग्रेस पर लगाए बड़े आरोप

राधिका खेड़ा ने कहा कि यह राष्ट्रपिता गांधी के जमाने की कांग्रेस नहीं है। यह राम विरोधी और हिंदू विरोधी कांग्रेस है। राम मंदिर में दर्शन करने को लेकर भी राधिका ने वाकये का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि माता कौशल्या की धरती पर मेरे साथ दुर्व्यवहार किया गया। मेरे खिलाफ साजिश रची गई।

‘जनता को क्या न्याय देगी कांग्रेस’  

राधिका ने कार्रवाई न करने का लगाया आरोप

राधिका खेड़ा ने कांग्रेस आलाकमान नेताओं पर पार्टी के भीतर निंदनीय काम करने के बाद भी कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। इस्तीफा देने के बाद राधिका ने छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संचार विभाग के चेयरमैन सुशील आनंद शुक्ला सहित उनके दो साथियों के पर रायपुर के पार्टी ऑफिस में अभद्रता करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इस बारे में शीर्ष नेताओं को जानकारी देने के बाद भी कोई एक्शन न लिया जाना बेहद निंदनीय है। 

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा