Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

3 साल बाद अलग हुए Bigg Boss के ये पावर कपल, जानें क्या है ब्रेकअप की वजह

Tejasswi Prakash And Karan Kundrra Break Up: खबर के बाहर आते ही फैंस ये जानने के लिए बेकरार हैं कि आखिर कपल ने क्यों अपने रास्ते एक-दूसरे...
Tejasswi Prakash And Karan Kundrra Breakup

Tejasswi Prakash-Karan Kundrra Break Up: बिग बॉस के घर में आप ने कई ऐसे रिश्ते बनते देखे होंगे, जो घर के अंदर बनते तो हैं पर बाहर आने के बाद टिकते नहीं और जो कुछ टिकते भी हैं तो कुछ सालों के बाद ही टूट जाते हैं। कुछ ऐसा ही टीवी टाउन के मोस्ट एडोरेबल कपल कहे जाने वाले Tejasswi Prakash और Karan Kundrra के साथ देखा जा रहा है। बिग बॉस हाउस में तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा एक दूसरे से मिले थे और दोनों को शो के दौरान ही प्यार हो गया।

दोनों ने बाहर आकर अपने प्यार को दुनिया के सामने स्वीकार भी किया। करीब तीन साल से कपल साथ हैं, लेकिन अब खबर आ रही है कि दोनों ने अपने-अपने रास्ते अलग कर लिए है। खबर के बाहर आते ही फैंस ये जानने के लिए बेकरार हैं कि आखिर कपल ने क्यों अपने रास्ते एक-दूसरे से अलग कर लिए।

Tejasswi Prakash-Karan Kundrra Break Up: ये हैं वजह

काफी समय से तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा की ब्रेकअप की खबरें आ रही थी, लेकिन इन खबरों पर अभी तक दोनों ने कुछ भी नहीं कहा। अब दोनों के एक करीबी दोस्त ने इनके ब्रेकअप की खबरों की पुष्टि की है। उन्होंने मीडिया को बताया कि करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश अब एक दूसरे को डेट नहीं कर रहे हैं। उनके ब्रेकअप को एक महीने से ज्यादा का समय हो चुका है। कपल के बीच में पिछले कुछ समय से छोटी-छोटी बातों पर बहस और लड़ाईयां हो रही थीं। इसलिए दोनों ने अलग होने का फैसला किया।

हालांकि, दोनों अभी भी पब्लिक में एक साथ नजर आ रहे हैं। इसका कारण ये है कि दोनों पिछले तीन साल से एक पावर कपल रहे हैं। इसलिए वो अभी भी साथ दिख रहे हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि वो दोनों अभी अपने ब्रेकअप की खबर फैंस को देने से बच रहे हैं।

बता दें कि ब्रेकअप की खबरों से पहले दोनों की शादी की खबरें चर्चा में थीं। तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा ने साथ दुबई में एक घर भी खरीदा था।

यह भी पढ़ें- बाहुबली की देवसेना को है ये बीमारी, जानकर रह जाएंगे दंग

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा