श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

साउथ एक्टर रवि तेजा ने फैंस को दिया तोहफो, 75वीं फिल्म का किया एलान

Ravi Teja

साउथ के सुपरस्टार रवि तेजा तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री का जाना माना नाम है। अपनी दमदार एक्टिंग से वह लोगों का दिल जीत चुके हैं। लेकिन इन दिनों रवि तेजा अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मिस्टर बच्चन’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। ऐसे में उनकी नई फिल्म का एलान भी हो चुका है, जिसके बाद फैंस में खुशी की लहर है। क्योंकि रवि तेजा की ये 75वीं फिल्म होगी।

दरअसल, सुपरस्टार रवि तेजा ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने अपनी नई फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए नाम भी रिविल किया है। इस पोस्ट में ‘आरटी 75’लिखा हुआ है। इतना ही नहीं बल्कि एकट्र ने इसकी रिलीज डेट भी बताई है। उनकी ये फिल्म अगले साल 2025 में संक्रांति के खास मौके पर सिनेमा घरों में दस्तक देगी। रवि के इस पोस्ट के सामने आने के बाद उनके फैंस में खुशी की लहर है। एक के बाद एक लोग उन्हें उनकी 75वीं फिल्म के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।

बता दें कि आरटी 75 के अलावा एक्टर रवि तेजा मिस्टर बच्चन में नजर आएंगे। इस फिल्म का डायरेक्शन हरीश शंकर ने किया है। इस फिल्म से पहले भी रवि तेजा हरीश शंकर के साथ दो फिल्में ‘शॉक’ और ‘मिरापाके’ में भी काम कर चुके हैं। इस फिल्म में रवि तेजा के अलावा भाग्यश्री बोरसे लीड एक्ट्रेस के तौर पर दिखाई देंगी, जोकि तेलुगू फिल्मों में अपना डेब्यू करने जा रही है। जबकि आरटी 75 को निर्देशन समाजवरगमन के लेखक भानु भोगवरपु करेंगे।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज