Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

जहीर इकबाल की दुल्हन बनने जा रहीं सोनाक्षी सिन्हा! ये होगा शादी का ड्रेस कोड

Sonakshi Sinha gave reaction on living relationship with actor zaheer Iqbal read here in detail

Sonakshi Sinha-Zaheer Iqubal wedding: बी-टाउन एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में कपिल शर्मा के शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में अभिनेत्री ने शादी करने की इच्छा जाहिर की थी, जिसके बाद से उनकी शादी से जुड़ी खबरें सामने आने लगी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा रहा है कि सोनाक्षी 23 जून को दुल्हन बनने वाली हैं।

क्या है जहीर इकबाल और सोनाक्षी की शादी का ड्रेस कोड?

इस बीच उनकी शादी से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोना और जहीर 23 जून को शादी (Sonakshi Sinha-Zaheer Iqubal wedding) के बंधन में बंधेंगे मुंबई के बैस्टियन-एट द टॉप में एक भव्य समारोह आयोजित किया जा रहा है। दोनों की शादी में करीबी दोस्तों और परिवार को ही शामिल किया जाएगा। सूत्रों की मानें, तो सोनाक्षी और जहीर इकबाल की शादी का ड्रेस कोड भी फाइनल हो गया है। दोनों की वेडिंग का ड्रेस कोड “Festive And Formals” है।

यह भी पढ़ें- अपने से 2 साल छोटे एक्टर संग शादी रचाने जा रही सोनाक्षी सिन्हा! इन खास मेहमानों को भेजा गया न्योता

बेहद खास है सोनाक्षी की गेस्ट लिस्ट

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, सोनाक्षी की शादी में बेहद खास दोस्तों और फैमिली के लोगों को बुलाया गया है। गेस्ट लिस्ट में हीरामंडी की स्टार कास्ट का नाम शामिल है। रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया जा रहा है कि वेडिंग कार्ड को मैग्जीन कवर की तरह डिजाइन किया गया है। जिसमें लिखा है, ‘अफवाहें सच हैं।’ मेहमानों को फॉर्मल आउटफिट पहनकर आने के लिए कहा गया है और शादी का जश्न मुंबई के बैस्टियन में मनाया जाएगा। हालांकि अभी तक एक्ट्रेस की तरफ से अपडेट सामने नहीं आया है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग
Mamata Banerjee Convoy Attacked
ममता बनर्जी के काफिले पर प्रदर्शनकारियों का हमला, कीचड़-जूते फेंके; हिरासत में TMC कार्यकर्ता की मौत पर हंगामा