Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

काशी का हर घर होगा रौशन, 25 हजार घरों की छतों पर सरकार लगाएगी सोलर पैनल

पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम यानी डिस्कॉम में पांच लाख सोलर पैनल लगाए जाएंगे। वहीं, वाराणसी के 25 हजार घरों की छत पर सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
PM SuryaGhar Yojana| solar pannels| UP| Shreshth Bharat

PM Surya Ghar Yojana: प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है। इस योजना से बड़ी संख्या में उपभोक्ता जुड़ रहे हैं। इसके तहत पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम यानी डिस्कॉम में पांच लाख सोलर पैनल लगाए जाएंगे। वहीं, वाराणसी के 25 हजार घरों की छत पर सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य रखा गया है।

इसको लेकर नए नियम भी लाए गए हैं, जिसके तहत 10 किलोवाट क्षमता तक के प्लांट के लिए टेक्निकल फिजिबिलिटी की अनिवार्यता खत्म कर दी गई है। बिजली निगम का मानना है कि इससे बिजली का बिल भी कम आएगा। सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत डिस्कॉम में 26,884 एवं वाराणसी में 13,008 प्रोजेक्ट के लिए टेक्निकल फिजिबिलिटी तय की गई है।

वाराणसी में अब तक कुल 3685 किलोवॉट क्षमता का सोलर रूफटॉप स्थापित किया जा चुका है। इस रूफटॉप से रोज औसत 14.740 यूनिट बिजली बनाई जा रही है। इस पर प्रति किलोवाट 45,000 रुपये की सब्सिडी दी जाती है।

क्या है पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना ?

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना सरकार द्वारा शुरू की गई एक मुफ्त बिजली योजना है। इसका उद्देश्य भारत के एक करोड़ से अधिक घरों तक मुफ्त बिजली पहुंचाना है। इस योजना की शुरुआत 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी। पीएम सूर्य घर योजना का लाभ पाने के लिए आप https://pmsuryaghar.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़े- अयोध्या को बनाया जाएगा ग्रीन नगरी- सीएम योगी आदित्यनाथ

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग