Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

शत्रुघ्न सिन्हा को लेकर Sonakshi Sinha का बड़ा खुलासा, बोलीं- वो नहीं चाहते कि शादी…

Sonakshi Sinha On Marriage revealed dad Shatrughan Sinha does not want her to leave his house after wedding

Sonakshi Sinha On Marriage: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर लाइमलाइट में बनी हुई हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो अभिनेत्री अपने ब्वॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से 23 जून को शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। हालांकि, इस शादी की खबरों पर कपल की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन हनी सिंह और पूनम ढिल्लों ने दोनों की शादी की पर मुहर लगा दी है।

पिता शत्रुघ्न सिन्हा को लेकर किया बड़ा खुलासा

शादी की खबरों के बीच आइए आपको बताते हैं साल 2012 में, जब सोनाक्षी ने एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपने पिता शत्रुघ्न सिन्हा (Sonakshi Sinha On Marriage) 2024 में, शत्रुघ्न सिन्हा से हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा की कथित शादी के बारे में पूछा गया। बॉम्बे टाइम्स को दिए इंटरव्यू में, वरिष्ठ अभिनेता ने कहा कि वह उनकी शादी की खबर की “न तो पुष्टि कर रहे हैं और न ही खंडन कर रहे हैं”।को लेकर चौंका देने वाला खुलासा किया था। सलमान खान की फिल्म दबंग से फिल्मी दुनिया में कदम रखने के बाद सोनाक्षी सिन्हा सिमी ग्रेवाल के शो ‘इंडियाज मोस्ट डिजायरेबल’ में नजर आई थीं। एक सेगमेंट में, सिमी ने शत्रुघ्न सिन्हा को “सख्त और रूढ़िवादी” कहा था।

घर जमाई दामाद चाहते हैं शत्रुघ्न सिन्हा?

सिमी ग्रेवाल की इस बात को सोनाक्षी ने स्वीकार करते हुए कहा, “हर पिता को अपनी बेटी की चिंता होती है।” दबंग अभिनेत्री ने कहा कि उनके पिता ने उन्हें बहुत लाड़-प्यार दिया है। सोनाक्षी ने आगे कहा था कि उनके पिता उन्हें अपनी आंख का तारा मानते हैं। वो उनके लिए एक घर बनाना चाहते हैं, जहां वो अपने पति के साथ रह सकें। उन्होंने कहा, “वह मुझे मेरे पति के घर नहीं जाने देना चाहते। वह मेरे पति को हमारे घर लाना चाहते हैं।”

यह भी पढ़ें- शादी से पहले ही ससुराल चलीं सोनाक्षी सिन्हा, सास-ननद संग दिखी खास बॉन्डिंग

बेटी की शादी पर क्या बोले शत्रुघ्न सिन्हा?

हाल ही में शत्रुघ्न सिन्हा से सोनाक्षी सिन्हा की कथित शादी के बारे में पूछा गया। एक मीडिया संस्थान को दिए इंटरव्यू में दिग्गज अभिनेता ने कहा कि वह उनकी शादी की खबर की न तो पुष्टि कर रहे हैं और न ही खंडन कर रहे हैं। 77 वर्षीय अभिनेता ने कहा, “एक ही तो बेटी है मेरी…समय बताएगा। उसे हमेशा मेरा आशीर्वाद रहेगा।”

इंटरनेट पर वायरल हुआ वेडिंग कार्ड

हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इकबाल की शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनाक्षी और ज़हीर अपनी आगामी फ़िल्म तू है मेरी किरण में साथ काम करेंगे। उन्होंने पहली बार 2022 में फ़िल्म डबल एक्सएल में साथ काम किया था।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग
Mamata Banerjee Convoy Attacked
ममता बनर्जी के काफिले पर प्रदर्शनकारियों का हमला, कीचड़-जूते फेंके; हिरासत में TMC कार्यकर्ता की मौत पर हंगामा
PM Modi meets CWG 2026 Medal Winners
"जो खेलेगा, वो खिलेगा", पीएम मोदी ने CWG 2026 पदक विजेताओं से की मुलाकात