Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Bigg Boss OTT 3 Winner बनने के लिए इन दो कंटेस्टेंट में टक्कर, कौन-से 3 सदस्य हुए बेघर?

'बिग बॉस ओटीटी 3' का ग्रैंड फिनाले आज यानी शुक्रवार को है। शो अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है। वोटिंग लाइन्स को भी बंद कर दिया गया है...
Bigg Boss OTT 3 Winner| shreshth bharat

Bigg Boss OTT 3 Winner: ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ का ग्रैंड फिनाले आज यानी शुक्रवार को है। शो अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है। वोटिंग लाइन्स को भी बंद कर दिया गया है। आज पता चलेगा कि कौन ट्रॉफी अपने घर ले जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि फिनाले में कौन से दो सदस्य हैं, जिनके बीच टक्कर होने वाली हैं? नहीं न, तो चलिए आपको बताते हैं….

बिग बॉस के खिताब के लिए सना मकबूल और नेजी के बीच जंग होने वाली है। हाल ही में हुए डबल एलिमिनेशन के बाद लव कटारिया और अरमान मलिक घर से बाहर हो गए थे। इसके बाद रणवीर शौरी, साई केतन, कृतिका, नेजी और सना मकबूल ने टॉप-5 कंटेस्टेंट्स में अपनी जगह बना ली थी। खबरों की मानें तो शो में अब बस दो कंटेस्टेंट ही बचे हैं।

शो से बाहर हुए ये कंटेस्टेंट्स

‘बिग बॉस’ से जुड़ी खबर देने वाले ‘द खबरी’ की मानें तो Bigg Boss OTT 3 के ग्रैंड फिनाले के कुछ हिस्से गुरुवार, 1 अगस्त को शूट किए गए। इस दौरान तीन कंटेस्टेंट्स को बेघर कर दिया गया। वहीं एलिमिनेटेड कंटेस्टेंट्स ने भी अपनी-अपनी परफॉर्मेंस शूट की। खबरों के अनुसार, टॉप-5 में से साई केतन राव पांचवें नंबर पर घर से बेघर हो गए हैं। चौथे नंबर पर कृतिका मलिक को बेघर किया गया, जबकि तीसरे नंबर पर रणवीर शौरी को जनता के वोटों के आधार पर एलिमिनेट कर दिया गया।

श्रद्धा कपूर और राजकुमार भी आए नजर

‘द खबरी’ ने बताया कि श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव ने भी ग्रैंड फिनाले पर शिरकत की। वो अपनी फिल्म ‘स्त्री 2’ को प्रमोट करने आए थे। पर साथ ही वो रणवीर शौरी का एविक्शन भी कर गए।

Leak! फिनाले से पहले ही विनर का नाम लीक, मुनव्वर फारूकी ने दिया बड़ा हिंट

Bigg Boss OTT 3 Winner: सना मकबूल और नेजी के बीच होगी लाइव वोटिंग

इन तीनों के बेघर होने के बाद अब ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ की ट्रॉफी के लिए सना मकबूल और नेजी के बीच टक्कर होगी। सना और नेजी के बीच होने वाली खिताबी जंग में विनर चुनने के लिए लाइव वोटिंग भी हो सकती है। अब दोनों में से ट्रॉफी कौन जीतेगा, ये तो आज ही पता चलेगा।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा
JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती